Babar Azam: मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी है। टीम को पहले न्यूजीलैंड और उसके बाद भारत को खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी। भारत के खिलाफ मैच में टीम को पूर्व कप्तान बाबर आजम से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालांकि वो बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। भारत के खिलाफ उन्होंने 26 गेंदों पर 23 रन बनाए, जहां हार्दिक पांड्या ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। उनको लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने बड़ा बयान दिया है।
कनेरिया ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘बाबर ने इतने लंबे समय से रन नहीं बनाए हैं। लेकिन जब वह रन बनाते हैं तो जिम्बाब्वे या छोटी टीमों के खिलाफ ही बनाते हैं। वह बड़ी टीमों के खिलाफ रन नहीं बना पाते हैं क्योंकि उनका इंटेट नहीं दिखता है।’ न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 90 गेंदों पर जरूर 64 रन बनाए, लेकिन वो मैच में कभी भी अपनी टीम को जिताने की सूरत में नहीं पहुंच पाए।
यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी में आज मैच एक लेकिन ‘फंस’ गईं 4 टीमें, तय है एक की विदाई
कनेरिया ने रिजवान की फॉर्म पर भी उठाए सवाल
बाबर के अलावा कनेरिया ने पाक कप्तान मोहम्मद रिजवान की फॉर्म पर भी सवाल उठाए, जो पिछले कुछ मैचों में रन नहीं बना सके हैं। उन्होंने कहा, ‘टीम की बैटिंग में कोई गहराई नहीं है। सलमान आगा और खुशदिल शाह कभी-कभी कुछ योगदान देते हैं। सऊद शकील तकनीकी रूप से सही बल्लेबाज हैं, लेकिन रिजवान का बल्ला काम करना बंद कर चुका है। जब चैंपियंस ट्रॉफी की टीम की घोषणा की गई थी, तो ऐसा लग रहा था कि यह टीम बहुत जल्द टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।’
गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा पाकिस्तान
ग्रुप स्टेज के शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। टीम को गुरुवार को बांग्लादेश से ग्रुप स्टेज का मैच खेलना है। पाकिस्तान की तरह ही बांग्लादेश भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। ऐसे में इस मैच का टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: CT 2025: सुरक्षा में भारी चूक को लेकर PCB का बड़ा फैसला, लगा दिया बैन
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines