---विज्ञापन---

एशिया कप 2025 के फाइनल पर दानिश कनेरिया की बड़ी भविष्यवाणी, पाकिस्तान नहीं ये इन 2 टीमों के बीच होगा मुकाबला

एशिया कप 2025 की 2 फाइनलिस्ट टीमों को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बड़ी भविष्यवाणी की है। दानिश ने पाकिस्तान को फाइनल से बाहर रखा है। वहीं भारत-पाक मैच पर भी कनेरिया का बयान सामने आया है।

---विज्ञापन---

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसको लेकर लगभग सभी टीमों का स्क्वाड सामने आ चुका है। टीम इंडिया की कप्तानी इस बार सूर्यकुमार यादव करने वाले हैं, वहीं शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं अब एशिया कप 2025 की 2 फाइनलिस्ट टीमों को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जिससे पाकिस्तान को ही उन्होंने बाहर रखा है।

एशिया कप 2025 फाइनल पर बड़ी भविष्यवाणी

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए दानिश कनेरिया ने उन 2 टीमों का नाम बताया है जिनके बीच एशिया कप 2025 का फाइनल हो सकता है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा “इस बार एशिया कप 2025 का फाइनल टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच हो सकता है। टी20 क्रिकेट में जिस तरह से अफगानिस्तान की टीम खेल रही है उसको देखकर मुझे लगता है कि ये टीम फाइनल में पहुंचेगी।”

---विज्ञापन---

आगे कनेरिया ने कहा “भारतीय टीम काफी मजबूत है और वो फाइनल में पहुंचेगी। हालांकि अफगानिस्तान ऐसी टीम है जो दूसरी टीमों को टक्कर देकर फाइनल तक पहुंचेगी। पाकिस्तान के सामने भी अफगानिस्तान की कड़ी चुनौती होने वाली है, ऐसे में पाकिस्तान को अफगानिस्तान से बचकर रहना होगा।”

भारत-पाकिस्तान मैच पर क्या बोले कनेरिया?

वहीं भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दानिश कनेरिया ने कहा “ये एक बड़ा मैच होने वाला है और भारतीय टीम पाकिस्तान से काफी ज्यादा मजबूत भी है। ऐसे में इस मैच में टीम इंडिया आसानी से जीत जाएगी। इतना ही नहीं टीम इंडिया के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं और वो खिताब जीतने की दावेदार है।” भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। भारतीय टीम का पहला मैच यूएई के साथ होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-RCB ने 84 दिन बाद सोशल मीडिया पर की पहली पोस्ट, बताई इतने दिन तक चुप रहने की वजह

First published on: Aug 28, 2025 12:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola