Danish Kaneria Pahalgam Terror Attack: पहलगाम की खूबसूरत वादियां 22 अप्रैल की दोपहर खून से लथपथ हो गईं। जम्मू कश्मीर के नजारे का लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं। लोकल पुलिस की वर्दी में पहुंचे दरिंदों ने धर्म पूछकर एक के बाद एक पर्यटक को हमेशा के लिए मौत की गहरी नींद में सुला दिया। 28 मासूम लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया और तकरीबन 17 लोग अभी भी जिंदगी बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। पूरा भारत देश बदले की आग में जल रहा है और हर तरफ आक्रोश है। पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने भी इस कायराना हमले की जमकर निंदा की है। कनेरिया ने पहलगाम में हुए आंतकी हमले के लिए पाकिस्तान के ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
कनेरिया ने पीएम शरीफ को ठहराया जिम्मेदार
पाकिस्तान की ओर से 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच खेलने वाले दानिश कनेरिया ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए पहलगाम हमले की निंदा की। उन्होंने लिखा, “अगर पहलगाम में हुए हमले में पाकिस्तान का कोई भी हाथ नहीं था, तो अब तक पीएम शहबाज शरीफ ने इसकी निंदा क्यों नहीं की? क्यों आपकी सेना अचानक से हाई अलर्ट पर है? क्योंकि अंदर से आप भी सच जानते हैं कि आप ही आतंकियों को पनाह दे रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए।” पहलगाम को दहलाने वाले चार आतंकियों का सुरक्षा एजेंसियों ने स्केच जारी कर दिया है। बताया गया है कि इस अटैक में शामिल चार आतंकी में से दो पाकिस्तानी थे, जबकि दो आतंकी कश्मीर के ही रहने वाले थे।
हफीज ने भी किया ट्वीट
पहलगाम हुए हमले को लेकर मोहम्मद हफीज ने भी ट्वीट करते हुए दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “दुखी हूं और इस हमले से दिल टूट गया है।” पहलगाम में मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, आतंकियों ने पुरुषों को खासतौर पर अपना निशाना बनाया। लोगों से उनका धर्म पूछा गया, तो कहीं पर्यटकों को पेंट उतारने तक के लिए मजबूर किया गया। आतंकियों ने पर्यटकों से कलमा पढ़ने के लिए कहा और जो पढ़ने में नाकाम रहा उसे तुरंत गोली मार दी गई।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines