Game Of Thrones Actor Wins Olympic Medals: पेरिस ओलंपिक्स में पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टायल स्विमिंग में डेनियल विफेन ने कांस्य पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने 800 मीटर कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। आपको बता दें कि खेलों के महाकुंभ में अपनी परफॉरमेंस से सबको हैरान करने वाले डेनियल हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का हुनर भी दिखा चुके हैं। आयरलैंड के डेनियल विफेन प्रसिद्ध टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में भी नजर आए थे।
बीते मंगलवार को टीम आयरलैंड के इस स्टार ने 7 मिनट 38.19 सेकंड में 800 मीटर फ्रीस्टायल तैराकी पूरी करते हुए ओलंपिक इतिहास का नया रिकॉर्ड बना दिया था। इसके साथ ही वह ओलंपिक स्विमिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले आइरिश एथलीट भी बन गए थे। 23 साल का यह एथलीट इस ओलंपिक में कुल मिलाकर 2 मेडल अपने नाम कर चुका है। लेकिन ओलंपिक फैंस को यह बात अब पता चल रही है कि डेनियल विफेन पहली बार लाइमलाइट में नहीं आए हैं।
ये भी पढ़ें: 0.004 सेकंड से गोल्ड मेडल से चूक गया खिलाड़ी, चरम पर पहुंच गया रोमांच
जुड़वां भाई और बहन ने भी की एक्टिंग!
गेम ऑफ थ्रोन्स में डेनियल अपने आइडेंटिकल ट्विन (एक जैसे दिखने वाले जुड़वां भाई) के साथ दिखे थे। दोनों रोंगटे खड़े कर देने वाले और आइकॉनिक सीन रेड वेडिंग में नजर आए थे। इस शो में काम करने का मौका मिलने को लेकर डेनियल विफेन कहते हैं कि जब मैं छोटा था तब मैं गेम ऑफ थ्रोन्स के बारे में कुछ नहीं जानता था। मेरे माता-पिता मुझे ये शो देखने नहीं देते थे। बता दें कि डेनियल और उनके भाई के रोल छोटे थे लेकिन उनकी बहन को काफी अहम रोल मिला था।
नेटफ्लिक्स की सीरीज में भी किया काम
इसके बाद डेनियल और नेथन नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द फ्रैंकंस्टाइन क्रॉनिकल्स’ में नजर आए। दोनों ने कुछ ब्रिटिश चिल्ड्रेन शोज में भी काम किया है। उल्लेखनीय है कि डेनियल विफेन आयरलैंड के ऐसे पहले एथलीट बन गए हैं जिसने एक ही ओलंपिक खेलों में दो मेडल अपने नाम किए हों। डेनियल के प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड के खाते में अब तक आए कुल मेडल्स की संख्या 6 हो गई है। इससे पहले सिर्फ लंदन ओलंपिक्स 2012 में ही आयरलैंड इतने मेडल्स जीत पाया था।
ये भी पढ़ें: कोहनी से बहता रहा खून, फिर भी लक्ष्य ने नहीं छोड़ा मैदान, लाल हो गया कोर्ट
ये भी पढ़ें: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने रचा इतिहास, पहली बार क्वार्टर फाइनल में
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, क्या बारिश बनेगी विलेन?
25 mins agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
49 mins agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
2 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
12 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
13 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
13 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
13 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
14 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines