हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

संन्यास वापस लेकर मैदान पर लौटा RCB का पूर्व खिलाड़ी, इस लीग में मचाएगा 'धमाल'

Former RCB Player Dan Christian: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व खिलाड़ी डैन क्रिश्चियन ने संन्यास वापस लेकर मैदान पर लौटने का फैसला किया है। अब इस टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी खेलता हुआ नजर आएगा।

विज्ञापन
Dan Christian

Former RCB Player Dan Christian: क्रिकेट में कई खिलाड़ियों को रिटायरमेंट वापस लेकर दोबारा से खेलते हुए देखा गया है। वहीं अब इस लिस्ट में एक ओर खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर डैन क्रिश्चियन की। जिन्होंने अपना संन्यास वापस लेकर बिग बैग लीग में खेलने का फैसला किया है।

खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही सिडनी थंडर के लिए अब बाकी बचे मैचों में डैन क्रिश्चियन खेलते हुए नजर आएंगे। दरअसल बीते कुछ दिनों पहले बीबीएल में खेले गए पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी थंडर के बीच खेले गए मैच में सिडनी के दो खिलाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई थी, जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब उनकी जगह डैन की एंट्री हो रही है।

सिडनी सिक्सर्स के लिए खेला था आखिरी मैच

डैन क्रिश्चियन को दो साल पहले बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए देखा गया था। सिडनी सिक्सर्स का ये मुकाबला सेमीफाइनल में ब्रिसबेन हीट के साथ था, जिसमें डैन आखिरी बार खेले थे, इसके बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था। अब डैन क्रिश्चियन का नाम बीबीएल में खेले वाले सबसे ज्यादा उम्र दराज खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ गया है। डैन 40 साल की उम्र में बीबीएल खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि बीबीएल में सबसे उम्र दराज खिलाड़ी के रूप में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिवंगत दिग्गज शेन वॉर्न थे। जिन्होंने 43 साल की उम्र में बिग बैश लीग का मैच खेला था।

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया में फंसी टीम इंडिया, 3 दिन में सिडनी टेस्ट खत्म होने पर भारत वापसी में हो रही देरी

IPL में RCB के लिए खेल चुके हैं डैन क्रिश्चियन

डैन क्रिश्चियन आईपीएल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने साल 2011 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जबकि साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला खेला था। डैन क्रिश्चियन ने आईपीएल में 49 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 460 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए डैन ने 38 विकेट चटकाए थे।

ये भी पढ़ें:- ‘जब तक कोई मेडिकल इमरजेंसी न हो’, विराट-रोहित को लेकर गावस्कर का तीखा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें