Chess Olympiad 2024: भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने चेस ओलंपियाड 2024 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और भारत के लिए गोल्ड जीता। 45वें ओलंपियाड खेल में डी गुकेश ने अब पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है।
45वें शतरंज ओलंपियाड के 10वें राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने अमेरिका को 2.5-1.5 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। डी गुकेश ने फाबियानो कारुआना को धूल चटाई।
वहीं आर प्रज्ञानानंदा ने स्लोवेनिया के खिलाफ 11वें राउंड में कब्जा जमाया। भारतीय महिलाओं ने अजरबेजान को 3.5-0.5 से हराकर देश के लिए गोल्ड जीत लिया है। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले 2014 और 2022 में कांस्य पदक अपने नाम किए थे।
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने फाबियानो कारुआना को हार का स्वाद चखाते हुए पुरुष कैटेगरी में पहली बार गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है। डी गुकेश को ग्रैंडमास्टर प्रवीण और प्रगनानंदा के कोच आर बी रमेश ने भी बधाई दी है।
19 अंक के साथ भारतीय मेंस टीम टॉप पर
प्रवीण थिप्से ने कहा कि भारत 11वें राउंड में हार भी जाता तो दूसरे टीम से उसके बराबर के अंक रह जाते। तब भी ट्राई ब्रेकर में भारत का स्कोर अच्छा है। जिससे उसका गोल्ड मेडल पक्का था। भारतीय पुरुष टीम ओलंपियाड 2024 में फाइनल तक अजेय रहते हुए गोल्ड जीता है। टूर्नामेंट में अभी भी भारत 19 अंक के साथ टॉप पर बरकरार है।
चीन पर महिला टीम पड़ी भारी
भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों ने चीन को 10वें राउंड में 2.5-1.5 से शिकस्त देकर अपने कारवां को आगे बढ़ाया। इससे पहले भारत का मुकाबला अमेरिका से ड्रॉ रहा था। हालांकि अब चीन को हराने के बाद भारतीय महिला खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है। टीम ने शानदार वापसी की है। अब तक भारतीय महिला टीम में केवल दिव्या देशमुख को जीत मिली है, जबकि वंतिका अग्रवाल, वैशाली और हारिका ने मुकाबला ड्रॉ किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines