Varun Chakaravarthy: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के डेब्यू मैच में कमाल करते हुए अपने नाम खास रिकॉर्ड कर लिया। वरुण अब इस टूर्नामेंट के डेब्यू मैच में भारत की ओर से सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 42 रन देकर ‘पंजा’ खोला और पांच विकेट अपने नाम किए।
उनकी सटीक लाइन और विविधता ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया, जिससे वे कीवी टीम के खिलाफ भारत के स्पिन अटैक में अहम खिलाड़ी बन गए। इस रहस्यमयी स्पिनर को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
यह भी पढ़ें: CT 2025: सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या होगा प्लान?
वरुण ने ली हर्षित की जगह
वरुण को बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन कीवी टीम के खिलाफ उन्होंने हर्षित राणा की जगह ली, जहां टीम ने तेज गेंदबाज को आराम दिया। वरुण की एंट्री से टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक में चार स्पिनर शामिल हो गए। टीम को मैच जिताने के बाद उन्होंने अपनी बॉलिंग को लेकर बात कही।
बॉलिंग को लेकर क्या बोले वरुण?
उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले तो मैं शुरुआती में नर्वस था। मैंने भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, मैं बेहतर महसूस करने लगा। विराट, रोहित, श्रेयस और हार्दिक मुझसे बात कर रहे थे और इससे मुझे मदद मिली। मैं निश्चित रूप से देश के लिए खेलने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन दूसरी तरफ मैं नर्वस भी था। दुबई की पिच पूरी तरह से टर्नर नहीं थी, लेकिन अगर आप सही जगह पर बॉलिंग करते हैं तो इससे मदद मिलती है। जिस तरह से कुलदीप, जड्डू और अक्षर ने गेंदबाजी की। यहां तक कि तेज गेंदबाजों ने भी बॉलिंग की, यह पूरी तरह से टीम एफर्ट था।’
यह भी पढ़ें: CT 2025: भारत से भिड़ने से पहले कंगारू टीम को लगा बड़ा झटका, बाहर हो गया तूफानी ओपनर
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
21 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
44 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines