Shahid Afridi Champions Trophy: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसका आयोजन पाकिस्तान में होगा। जहां 19 फरवरी से लेकर 9 मार्च 2025 के बीच इसका आयोजन किया जाएगा। हालांकि भारत का पाकिस्तान जाना तय नहीं है। कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने इसके लिए दुबई और श्रीलंका के न्यूट्रल वेन्यू की मांग की है। इस बीच पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान सामने आया है। शाहिद ने न्यूज 24 स्पोर्ट्स से खास बातचीत में उन्होंने कई मुद्दों पर बात की।
सभी को एक साथ आकर बात करनी होगी
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम में बदलाव पर कहा- आपको सिस्टम को टाइम देना होगा। आप हर साल नए चेयरमैन लाते हैं। हर साल नया सिस्टम आता है तो इससे काम नहीं चलता। सभी लोगों को एक टेबल पर बैठकर बातचीत करनी होगी। शाहिद ने कहा- कोई भी चेयरमैन बने, उसे कम से कम तीन साल देने चाहिए। जब चेयरमैन तीन साल रहेगा, तो कप्तान भी कम से कम तीन साल बना रहेगा। जो इश्यूज हैं, उन्हें ढूंढ़ना पड़ेगा। जब सही बंदा सही जगह पर बैठे तो काम चल सकता है। पाकिस्तान टीम परफॉर्मेंस की जगह है। यहां खाना-पीना, ट्रेनिंग के नाम पर कुछ भी नहीं चल सकता।
टीम इंडिया का वैलकम
शाहिद ने चैंपियंस ट्रॉफी के सवाल पर कहा- मैं इंडियन टीम को वैलकम करता हूं। टीम इंडिया को पाकिस्तान आना चाहिए। पाकिस्तान टीम भी जब टूर करती थी तो उसे इंडिया में काफी इज्जत और प्यार मिलता था। इसी तरह जब इंडियन टीम पाकिस्तान आई तो उन्हें भी प्यार और सम्मान मिला। सभी ने इसे खूब एंजॉय किया। शाहिद ने कहा- क्रिकेटर्स के टूर को सियासत से दूर रखना चाहिए। इससे अच्छी सियासत कुछ भी नहीं है कि मुल्क में आपस में क्रिकेट खेला जा रहा है। मैं हमेशा कहता हूं क्रिकेट से अच्छी कोई डिप्लोमेसी कोई नहीं हो सकती है।
विराट कोहली को इंवाइट
शाहिद ने विराट कोहली के सवाल पर कहा- विराट कोहली को पाकिस्तान में इतना प्यार मिलेगा, वो भारत का प्यार भूल जाएगा। विराट कोहली का इंडिया में बहुत क्रेज है। पाकिस्तान में उन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। यहां तक कि वो मेरा भी फेवरेट प्लेयर है। मेरा मानना है कि उन्हें टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास नहीं लेना चाहिए था। वह फॉर्म में है और फिट है। उसे टी-20 खेलना चाहिए। उनके होने से दूसरे खिलाड़ियों को सपोर्ट मिलेगा। जो लोग विराट से सीख सकते हैं, वह किसी और से नहीं सीख सकते।
शुभमन गिल के अंदर काबिलियत
सचिन विराट के बाद भारत का स्टार ओपनर कौन बनेगा? इस सवाल के जवाब में शाहिद ने कहा- मुझे शुभमन गिल के अंदर वो काबिलियत नजर आती है। आईपीएल की वजह से कई खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। स्थिति यह है कि भारत की दो टीमें बन सकती हैं। शाहिद ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी के लिए लोगों को डोमेस्टिक क्रिकेट से ही आगे बढ़ाना होगा। ताकि उनका माइंडसेट चेंज रहे।
ये भी पढ़ें: ये खिलाड़ी होगा टेस्ट में पाकिस्तान का कप्तान, जानें बाबर की कप्तानी को लेकर PCB ने क्या कहा?
बाबर आजम का लिया नाम
आज की जनरेशन के हिसाब से सबसे बेहतरीन प्लेयर कौन है? इसके जवाब में शाहिद ने कहा- विराट कोहली और बाबर आजम। बाबर आजम कंसिस्टेंट परफॉर्मर हैं। फास्ट बॉलिंग में मुझे जसप्रीत बुमराह पसंद है। शाहीन अफरीदी भी बेहतरीन हैं। कप्तान के तौर पर कौन पसंद हैं? इस सवाल के जवाब में शाहिद ने कहा- स्पिनर में मुझे राशिद खान और कुलदीप यादव पसंद हैं। शाहिद ने सूर्या के सवाल पर कहा- मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव को और खेलने दें। जिस तरह से धोनी ने मैच जितवाए हैं, वैसा ही वे करेंगे।
ये भी पढ़ें- ये डच क्रिकेटर बन सकता है टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच, गंभीर ने सुझाया नाम
ये भी पढ़ें: IND vs SL: कहां देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज से पहले इस खिलाड़ी का बड़ा फैसला, अचानक छोड़ी कप्तानी
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल जारी, BCCI ने किया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines