CSK vs SRH Dream Team: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स एक-एक जीत के लिए जूझ रही है। 8 मैच खेलने के बाद टीम के खाते में सिर्फ 2 जीत है। प्लेऑफ की रेस में सीएसके अब काफी पिछड़ चुकी है। टूर्नामेंट के 43वें मैच में माही की सेना की भिड़ंत अब सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगी। एसआरएच की कहानी भी ठीक चेन्नई की तरफ ही रही है। बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं, तो गेंदबाजों का भी हाल बेहाल है। पैट कमिंस की कप्तानी भी इस सीजन कुछ खास नहीं रही है। आइए आपको बताते हैं इस मुकाबले में वो कौन से ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो आपकी किस्मत का ताला रातोंरात पलट सकते हैं।
क्लासन होंगे बेस्ट विकेटकीपर
विकेटकीपर के तौर पर हेनरिक क्लासन सबसे अच्छे विकल्प होंगे। क्लासन का बल्ला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में जमकर बोला था और उन्होंने 71 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। एसआरएच के बैटिंग ऑर्डर में क्लासन उन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, जिन्होंने इस सीजन बल्ले से धमाल मचाया है।
तीन बल्लेबाज करा सकते हैं मौज
ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा और शेख रशीद को हमने अपनी टीम में जगह दी है। हेड का बल्ला अगर चल पड़ा, तो यह आपकी मौज करा सकते हैं। अनिकेत ने अपनी बैटिंग से इस सीजन खासा प्रभावित किया है। वहीं, रशीद ओपनर के तौर पर मैदान पर उतरते हैं, तो बल्ले से असरदार साबित हो सकते हैं। पॉइंट अगर मैनेज कर सकें, तो आयुष म्हात्रे को भी टीम में जगह दे सकते हैं।
इन 4 ऑलराउंडर्स पर भरोसा करना होगा सही
अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, रचिन रविंद्र और रविंद्र जडेजा। यह चार ऑलराउंडर आपकी ड्रीम टीम में हर हाल में होने चाहिए। अभिषेक पारी का आगाज करते हैं। वहीं, शिवम दुबे सीएसके के उन बैटर्स में से एक हैं, जो इस सीजन कुछ हद तक फॉर्म में दिखाई दिए हैं। रचिन रविंद्र ओपनिंग में धमाल मचाने का दमखम रखते हैं। कप्तान के तौर पर अभिषेक सबसे अच्छे विकल्प होंगे।
ये तीन गेंदबाज होंगे बेस्ट चॉइस
पैट कमिंस बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं और इसी वजह से वह आपकी ड्रीम टीम में होने चाहिए। नूर अहमद की फिरकी का जादू अगर चला, तो वह आपको बढ़िया पॉइंट दिला देंगे। ईशान मलिंगा को भी आप अपनी टीम में जगह दे सकते हैं।
CSK vs SRH Dream Team
विकेटकीपर – हेनरिक क्लासन
बल्लेबाज -ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, शेख रशीद
ऑलराउंडर -अभिषेक शर्मा (कप्तान), शिवम दुबे, रचिन रविंद्र (उपकप्तान), रविंद्र जडेजा
गेंदबाज – पैट कमिंस, ईशान मलिंगा, नूर अहमद
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
37 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
43 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
2 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
4 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines