CSK vs RR Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 61वें मैच में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी। यह मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। CSK को अगर प्लेऑफ की रेस में बना रहना है तो उन्हें हर हाल में इस मुकाबले को जीतना होगा। चेन्नई ने 17वें सीजन में अब तक 12 में से 6 मैच जीते हैं। 12 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। दूसरी ओर एक जीत RR को प्लेऑफ का टिकट दिला सकती है। राजस्थान ने अब तक 11 में से 8 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है और टीम 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर: अजिंक्य रहाणे
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा
हेड टू हेड के आंकड़े
आईपीएल में CSK और RR के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तों दोनों टीमों बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमें लीग में 28 बार टकराई हैं। इस दौरान चेन्नई ने 15 मैच जीते हैं। दूसरी ओर राजस्थान ने 13 अपने नाम किए हैं। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 और चेज करते हुए 7 मैच जीते हैं। वहीं राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 5 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। पिछले 5 मैचों में राजस्थान ने 4 पर कब्जा जमाया है।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रदर्शन
एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई ने अब तक 70 मैच खेले हैं और 49 में जीत प्राप्त की है। 20 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। साथ ही 1 मैच टाई भी रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई के होम ग्राउंड पर 8 में से 2 मैच ही फतेह किए हैं। 6 में संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है।
ये भी पढ़ें: KKR vs MI: मैच से पहले रोहित शर्मा और अभिषेक नायर का वीडियो वायरल, केकेआर ने कर दिया डिलीट
ये भी पढ़ें: Viral Video: नोवाक जोकोविच दे रहे थे ऑटोग्राफ, तभी लगी सिर में बोतल; नीचे गिरा टेनिस स्टार
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines