CSK vs PBKS Pitch Report: केकेआर के खिलाफ आखिरी मैच बारिश से धुलने के बाद पंजाब किंग्स की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगी। चेन्नई आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से लगभग आउट हो चुकी है। सीएसके को लास्ट गेम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था। चेन्नई के लिए इस सीजन कुछ भी सही नहीं घटा है। टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, तो गेंदबाज भी इस सीजन बेअसर दिखाई दिए हैं। दूसरी ओर, पंजाब का बैटिंग ऑर्डर फॉर्म में लौट चुका है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन ने लास्ट गेम में बल्ले से जमकर धमाल मचाया था। इस सीजन हुई पहली भिड़ंत में पंजाब ने सीएसके को 18 रनों से हराया था।
कैसी खेलती है चेपॉक की पिच?
चेन्नई और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला चेपॉक के मैदान पर खेला जाना है। आमतौर पर चेपॉक की पिच पर स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। गेंद बल्ले पर धीमी आती है। आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों में सीएसके के होम ग्राउंड पर बल्लेबाजों ने खूब धमाल मचाया था। हालांकि, पिछले कुछ मैच लो-स्कोरिंग रहे हैं। चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में चेन्नई की पूरी टीम सिर्फ 154 रन बनाकर ढेर हो गई थी। 155 रनों के लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया था।
क्या कहते हैं आंकड़े?
चेपॉक ने अब तक कुल 90 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 51 मैचों में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, रनों का पीछा करने वाली टीम ने 39 मुकाबले में मैदान मारा है। यानी चेपॉक में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है। चेन्नई के ग्राउंड में पहली पारी का औसतन स्कोर 163 रन रहा है। पंजाब किंग्स ने साल 2023 में चेन्नई के खिलाफ खेलते हुए 201 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था, जो इस ग्राउंड पर चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
16 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
56 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines