CSK vs MI: पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2025 में जीत के साथ शुरुआत करते हुए शनिवार को मुंबई इंडियंस को चार विकेट से धूल चटाई। टीम को मुंबई से 156 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। वैसे तो मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या हैं, लेकिन उन पर लगे एक मैच के बैन की वजह से इस मैच में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव ने संभाली। मुंबई की टीम को बेशक इस मैच में हार झेलनी पड़ी है, लेकिन इसके बाद भी सूर्यकुमार ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद कहा, ‘हम 15-20 रन पीछे रह गए। लेकिन लड़कों ने जो संघर्ष दिखाया, वह सराहनीय था। युवाओं को मौके देना… मुंबई इंडियंस को इसी के लिए जाना जाता है। स्काउट्स 10 महीने तक ऐसा करते हैं और विग्नेश पुठूर उसी का एक प्रोडक्ट है। मेरे मन में यह विचार था कि मैच आखिर तक जा सकता है। यही वजह है कि मैंने उसका एक ओवर बचा कर रखा था। उसे 18वां ओवर देना कोई बड़ी बात नहीं थी। जिस तरह से रुतुराज ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की, उसने मैच को हमसे दूर कर दिया।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: धोनी ने बीच मैदान दीपक चाहर को बल्ले से मारा, तेजी से वायरल हो रहा VIDEO
टीम की जीत पर क्या बोले चेन्नई के कप्तान
पहले ही मैच ही मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा, ‘टीम की जीत से खुश हूं और जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना अच्छा है। मैं और भी ज्यादा क्लिनिकल होना पसंद करता, लेकिन खेल ऐसे ही चलता है। यह टीम की जरूरत है। इससे टीम को ज्यादा बैलेंस मिलता है और मैं अपनी स्थिति बदलकर वास्तव में खुश हूं। स्पिनर बिल्कुल सही थे और मेगा ऑक्शन के ठीक बाद चेपॉक में तीनों स्पिनरों का एक साथ गेंदबाजी करना अच्छा है। खलील अनुभवी हैं और नूर अहमद एक एक्स फैक्टर हैं और इसलिए हम उन्हें टीम में चाहते थे और आर अश्विन का होना भी अच्छा है। धोनी इस साल ज्यादा फिट हैं और वह अभी भी युवा दिख रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: CSK vs MI: कंधे पर मिली शाबाशी, सारे अरमान हो गए पूरे, डेब्यू मैच में धोनी ने बना दिया Vignesh Puthur का दिन
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
41 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
3 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines