Live Updates
23:15 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे चेन्नई की टीम ने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया. चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. ऋतुराज ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए, जबकि कार्तिक ने 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए. इनके अलावा, उर्विल पटेल ने 24 रन और संजू सैमसन ने 11 रन बनाए. वहीं, मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर ने 1-1 विकेट लिया. यह चेन्नई की इस सीजन चौथी जीत रही और इस के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है.

23:11 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: कार्तिक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

मुंबई के खिलाफ कार्तिक शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. कार्तिक ने 39 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. चेन्नई ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन बना लिए और टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर सिर्फ 4 रनों की जरूरत है.

22:56 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: चेन्नई को चाहिए 30 गेंदों पर 31 रन

चेन्नई ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 31 रनों की जरूरत है. फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ 60 रन और कार्तिक शर्मा 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

22:48 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. गायकवाड़ ने 34 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. चेन्नई ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं. फिलहाल ऋतुराज 55 और कार्तिक शर्मा 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

22:32 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: चेन्नई ने 10 ओवर में बनाए 92 रन

चेन्नई ने शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 68 रनों की जरूरत है. फिलहाल कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 39 रन और कार्तिक शर्मा 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

22:08 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

छठे ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा. उर्विल 12 गेंदों पर 24 रन बनाकर अल्लाह गजनफर की गेंद पर आउट हो गए. 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 62 रन है.

21:49 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: चेन्नई को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा. सैमसन 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हो गए. 2 ओवर केबाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 13 रन है.

21:40 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर फेंकने आए हैं.

21:26 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: मुंबई ने दिया 160 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए. मुंबई के लिए नमन धीर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. वहीं, रयान रिकेल्टन ने 37 रन, सूर्यकुमार यादव ने 18 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 18 रन जोड़े. चेन्नई की ओर से अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, नूर अहमद ने 2 विकेट, जबकि जेमी ओवरटन और रामकृष्ण घोष को 1-1 सफलता मिली.

21:23 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन

20वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में 7वां झटका लगा. हार्दिक 23 गेंदों पर 18 रन बनाकर अंशुल कंबोज की गेंद पर आउट हो गए.

21:13 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: मुंबई का छठा विकेट गिरा

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई को रॉबिन मिंज के रूप में छठा झटका लगा. मिंज सिर्फ 5 रन बनाकर अंशुल कंबोज की गेंद पर आउट हुए.

21:07 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन

17वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई को नमन धीर के रूप में 5वां झटका लगा. नमन 37 गेंदों पर 57 रन बनाकर जेमी ओवरटन की गेंद पर आउट हो गए. 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 137/5 है.

20:59 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 124/4

मुंबई ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं. फिलहाल नमन धीर 48 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:45 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका

13वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई को तिलक वर्माृ के रूप में चौथा झटका लगा. तिलक सिर्फ 5 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने. 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 110 रन है.

20:28 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका, सूर्यकुमार यादव आउट

11वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई को सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा झटका लगा. सूर्यकुमार 12 गेंदों पर 21 रन बनाकर रामकृष्ण घोष की गेंद पर आउट हुए. 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 100 रन है.

20:25 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: मुंबई ने 10 ओवर में बनाए 90 रन

मुंबई ने शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं. फिलहाल नमन धीर 30 रन और सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:06 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका

7वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई को रयान रिकेल्टन के रूप में दूसरा झटका लगा. रिकेल्टन 24 गेंदों पर 37 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने. 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 63 रन है.

20:00 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: मुंबई ने पावरप्ले में बनाए 57 रन

मुंबई ने पावरप्ले में एक विकेट पर 57 रन बना लिए हैं. पावरप्ले में विल जैक्स आउट हुए. फिलहाल रियान रिकेल्टन 36 रन और नमन धीर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.

19:38 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई को विल जैक्स के रूप में पहला झटका लगा. जैक्स सिर्फ एक रन बनाकर अंशुल कंबोज की गेंद पर आउट हो गए. 1.2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1/1 है.

19:33 (IST) 02 May 2026
CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. रयान रिकेल्टन और विल जैक्स पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पहला ओवर फेंकने आए हैं.

IPL 2026, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Highlights: आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला शनिवार, 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 18.1 ओवर में ही 160 रन बनाकर मैच जीत लिया. चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. ऋतुराज ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए, जबकि कार्तिक ने 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए. इनके अलावा, उर्विल पटेल ने 24 रन और संजू सैमसन ने 11 रन बनाए. वहीं, मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर ने 1-1 विकेट लिया.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. मुंबई के लिए नमन धीर ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. वहीं, रयान रिकेल्टन ने 24 गेंदों पर 37 रन, सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों पर 18 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर 18 रन बनाए. चेन्नई की ओर से अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, नूर अहमद ने 2 विकेट, जबकि जेमी ओवरटन और रामकृष्ण घोष को 1-1 सफलता मिली. यह चेन्नई की इस सीजन 9 मैचों में चौथी जीत है और इस के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, मुंबई की यह 9 मैचों में 7वीं हार रही और टीम सिर्फ 2 जीत के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---