CSK vs MI Highlights: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हराया, ऋतुराज और कार्तिक ने जड़ा अर्धशतक

CSK vs MI Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे चेन्नई की टीम ने 18.1 ओवर में ही हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया.

CSK vs MI IPL 2026

CSK vs MI IPL 2026

IPL 2026, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Highlights: आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला शनिवार, 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 18.1 ओवर में ही 160 रन बनाकर मैच जीत लिया. चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. ऋतुराज ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए, जबकि कार्तिक ने 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए. इनके अलावा, उर्विल पटेल ने 24 रन और संजू सैमसन ने 11 रन बनाए. वहीं, मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर ने 1-1 विकेट लिया.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. मुंबई के लिए नमन धीर ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. वहीं, रयान रिकेल्टन ने 24 गेंदों पर 37 रन, सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों पर 18 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर 18 रन बनाए. चेन्नई की ओर से अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, नूर अहमद ने 2 विकेट, जबकि जेमी ओवरटन और रामकृष्ण घोष को 1-1 सफलता मिली. यह चेन्नई की इस सीजन 9 मैचों में चौथी जीत है और इस के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, मुंबई की यह 9 मैचों में 7वीं हार रही और टीम सिर्फ 2 जीत के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

CSK vs MI Live Score: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 160 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे चेन्नई की टीम ने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया. चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. ऋतुराज ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए, जबकि कार्तिक ने 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए. इनके अलावा, उर्विल पटेल ने 24 रन और संजू सैमसन ने 11 रन बनाए. वहीं, मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर ने 1-1 विकेट लिया. यह चेन्नई की इस सीजन चौथी जीत रही और इस के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है.

CSK vs MI Live Score: कार्तिक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

मुंबई के खिलाफ कार्तिक शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. कार्तिक ने 39 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. चेन्नई ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन बना लिए और टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर सिर्फ 4 रनों की जरूरत है.

CSK vs MI Live Score: चेन्नई को चाहिए 30 गेंदों पर 31 रन

चेन्नई ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 31 रनों की जरूरत है. फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ 60 रन और कार्तिक शर्मा 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

CSK vs MI Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. गायकवाड़ ने 34 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. चेन्नई ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं. फिलहाल ऋतुराज 55 और कार्तिक शर्मा 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

CSK vs MI Live Score: चेन्नई ने 10 ओवर में बनाए 92 रन

चेन्नई ने शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 68 रनों की जरूरत है. फिलहाल कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 39 रन और कार्तिक शर्मा 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

CSK vs MI Live Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

छठे ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा. उर्विल 12 गेंदों पर 24 रन बनाकर अल्लाह गजनफर की गेंद पर आउट हो गए. 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 62 रन है.

CSK vs MI Live Score: चेन्नई को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा. सैमसन 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हो गए. 2 ओवर केबाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 13 रन है.

CSK vs MI Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर फेंकने आए हैं.

CSK vs MI Live Score: मुंबई ने दिया 160 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए. मुंबई के लिए नमन धीर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. वहीं, रयान रिकेल्टन ने 37 रन, सूर्यकुमार यादव ने 18 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 18 रन जोड़े. चेन्नई की ओर से अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, नूर अहमद ने 2 विकेट, जबकि जेमी ओवरटन और रामकृष्ण घोष को 1-1 सफलता मिली.

CSK vs MI Live Score: हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन

20वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में 7वां झटका लगा. हार्दिक 23 गेंदों पर 18 रन बनाकर अंशुल कंबोज की गेंद पर आउट हो गए.

CSK vs MI Live Score: मुंबई का छठा विकेट गिरा

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई को रॉबिन मिंज के रूप में छठा झटका लगा. मिंज सिर्फ 5 रन बनाकर अंशुल कंबोज की गेंद पर आउट हुए.

CSK vs MI Live Score: मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन

17वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई को नमन धीर के रूप में 5वां झटका लगा. नमन 37 गेंदों पर 57 रन बनाकर जेमी ओवरटन की गेंद पर आउट हो गए. 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 137/5 है.

CSK vs MI Live Score: 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 124/4

मुंबई ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं. फिलहाल नमन धीर 48 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

CSK vs MI Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका

13वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई को तिलक वर्माृ के रूप में चौथा झटका लगा. तिलक सिर्फ 5 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने. 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 110 रन है.

CSK vs MI Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका, सूर्यकुमार यादव आउट

11वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई को सूर्यकुमार यादव के रूप में तीसरा झटका लगा. सूर्यकुमार 12 गेंदों पर 21 रन बनाकर रामकृष्ण घोष की गेंद पर आउट हुए. 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 100 रन है.

CSK vs MI Live Score: मुंबई ने 10 ओवर में बनाए 90 रन

मुंबई ने शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं. फिलहाल नमन धीर 30 रन और सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

CSK vs MI Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका

7वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई को रयान रिकेल्टन के रूप में दूसरा झटका लगा. रिकेल्टन 24 गेंदों पर 37 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने. 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 63 रन है.

CSK vs MI Live Score: मुंबई ने पावरप्ले में बनाए 57 रन

मुंबई ने पावरप्ले में एक विकेट पर 57 रन बना लिए हैं. पावरप्ले में विल जैक्स आउट हुए. फिलहाल रियान रिकेल्टन 36 रन और नमन धीर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.

CSK vs MI Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई को विल जैक्स के रूप में पहला झटका लगा. जैक्स सिर्फ एक रन बनाकर अंशुल कंबोज की गेंद पर आउट हो गए. 1.2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1/1 है.

CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. रयान रिकेल्टन और विल जैक्स पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पहला ओवर फेंकने आए हैं.

CSK vs MI Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

मुंबई इंडियंस: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार.

चेन्नई सुपर किंग्स: कार्तिक शर्मा, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, गुरजापनीत सिंहय

CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र.

CSK vs MI Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी.

CSK vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुए बड़े बदलाव

इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं. रघु शर्मा को डेब्यू को मौका मिला है, जबकि कृष भगत की भी वापसी हुई. वहीं, रोहित शर्मा लगातार 5वां मैच नहीं खेल रहे हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए. गुरजपनीत सिंह की जगह रामकृष्ण घोष को मौका मिला. अकील होसैन की जगह प्रशांत वीर को मौका मिला है.

CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

CSK vs MI Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के लिए अब से थोड़ी देर में यानी 7 बजे टॉस होगा. मैच टॉस के आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे शुरू होगा.

CSK vs MI Live Score: पिच और मौसम रिपोर्ट

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. यहां अब तक खेले गए चार मैचों में से दो में पहली पारी का स्कोर 200 रन के पार गया, जबकि एक मुकाबले में 192 रन बने थे. ऐसे में इस मैच में भी हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी संभावना है. चेपॉक में खेले गए इन चार मैचों में से दो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती, जबकि दो में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की. वहीं, मौसम की बात करें तो मैच के दिन चेन्नई का मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

CSK vs MI Live Score: क्या आज होगी धोनी की वापसी?

CSK के पूर्व कप्तान एसएस धोनी पिंडली की चोट के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. मैच से पहले कोच माइकल हसी ने कहा कि धोनी की वापसी मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगी या उसके बाद के मैच में, इस पर अभी कुछ तय नहीं है. हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे ही धोनी अपनी फिटनेस को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होंगे, वह खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे.

CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश/ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कन्डे.
इम्पैक्ट प्लेयर- रोबिन मिंज.

CSK vs MI Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर/अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, स्पेन्सर जॉनसन/मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर- कार्तिक शर्मा/एमएस धोनी.

CSK vs MI Live Score: रोहित शर्मा खेलेंगे या नही?

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पिछले कुछ मुकाबलों से बाहर हैं. हालांकि, वह नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि रोहित शर्मा फिलहाल हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं. उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला टीम की मेडिकल यूनिट की सलाह पर लिया जाएगा.

CSK vs MI Live Score: 7वें नंबर पर हैं चेन्नई सुपर किंग्स

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अब तक 8 मैच खेले हैं और 3 मैच जीते हैं, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है. पिछले मुकाबले में चेन्नई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी.

CSK vs MI Live Score: 9वें नंबर पर हैं मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है, जबकि 6 मैच गंवाए हैं. MI फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. पिछले मैच में मुंबई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी.

CSK vs MI Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 40 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 19 मैच चेन्नई ने जीते हैं, जबकि मुंबई ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. हालांकि, 2023 से सीएसके का मुंबई के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है और 6 में से 5 मैच जीते हैं.

CSK vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की टीम

क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.

CSK vs MI Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉल्क्स.

CSK vs MI Live Score: आज चेन्नई और मुंबई में होगी कांटे की टक्कर

आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में आज (2 मई) लीग इतिहास की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स की मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ेगी. पिछली भिड़ंत में चेन्नई ने मुंबई को उसी के घर में 103 रन से बड़ी हार दी थी. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ