CSK vs KKR: 11 अप्रैल को आईपीएल 2025 में मैच नंबर 25 चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाना है। आईपीएल 2025 में सीएसके का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है। टीम ने खेले गए 5 मैच में केवल 1 ही जीत दर्ज पाई है। आखिरी 4 मैच में सीएसके को लगातार हार का सामना करना पड़ा। वहीं केकेआर ने अब तक खेले गए 5 मैचों में 2 जीत दर्ज की है। दोनों ही टीमें आगामी मैच को अपने नाम करने के लिए उतरेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों के बीच कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
हेड टू हेड रिकॉर्ड
चेन्नई और कोलकाता आईपीएल इतिहास की बड़ी टीम हैं। सीएसके ने 5 बार खिताब जीता है तो केकेआर ने 3 ट्रॉफी अपने नाम की है। लेकिन बात हेड टू हेड आंकड़े की करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। इस दौरान सीएसके केकेआर पर भारी रही है। सीएसके ने 19 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि केकेआर 10 ही मुकाबला अपने नाम कर पाई है, जबकि 1 मैच रद्द हुआ था। वहीं चेपॉक के मैदान पर दोनों टीमें अब तक 12 बार आमने सामने हुई हैं। सीएसके ने 8 मैच अपने नाम किए हैं तो केकेआर को 4 ही मुकाबले में जीत मिल पाई है। आखिरी पांच मैच में सीएसके ने 3 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर ने 2 मैच में झंडा गाड़ा है। हर लिहाज से सीएसके का आंकड़ा शानदार रहा है।
CSK का स्क्वॉड
रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।
केकेआर का स्क्वाड
रिकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, एनरिक नॉर्खिया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, स्पेंसर जॉनसन, मनीष पांडे, लवनीथ सिसोदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोइन अली, चेतन सकारिया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘जब तक आप IPL नहीं जीत लेते…’ हेड कोच जस्टिन लैंगर पर क्या बोल गए थे संजीव गोयनका?
संबंधित खबरें
IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स तीसरे वनडे से हुए बाहर, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा
6 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
7 hrs agoगौतम गंभीर को युवराज सिंह की बड़ी सलाह, बताया वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता
8 hrs agoIPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoIND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
10 hrs agoभारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
11 hrs agoAsian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
12 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
12 hrs agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
13 hrs agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines