Ajinkya Rahane Will Play For This Team: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सीजन चल रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला आज यानी 2 जून को यूएसए और आयरलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में अमेरिका की जीत हुई है। दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम के करोड़ों फैंस भी विश्व कप के रंग में सराबोर हैं। इस बीच खबर है कि भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने एक फैसला लिया है, जिससे उनके क्रिकेट करियर और स्किल को ग्रूम करने में मदद मिलेगी।
इस टीम के लिए खेलेंगे रहाणे
अजिंक्य रहाणे विदेशी धरती पर खूब रन बनाते हैं। एक समय रहाणे को टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की रीढ़ की हड्डी समझा जाता था। उन्होंने अब इंग्लैंड की एक टीम के लिए खेलने का फैसला किया है। रहाणे आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल के खत्म होते ही विश्व कप के आगाज के साथ रहाणे ने किसी और टीम के लिए खेलने का फैसला कर लिया है।
यह रिपोर्ट टाइम्स ऑफ इंडिया से सामने आई है। खबर आ रही है कि रहाणे इंग्लैंड के लिए काउंटी चैंपियनशिप में लीसेस्टरशायर की ओर से खेलेंगे। बता दें कि रहाणे को काफी समय से टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं रहा था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए आखिरी टेस्ट मैच 24 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्होंने कई दफा अच्छा प्रदर्शन भी किया, लेकिन फिर भी टीम इंडिया में खिलाड़ी की वापसी नहीं हो सकी।
इस टीम के लिए ये भारतीय खिलाड़ी भी खेलते हैं
आपको बता दें कि कुछ साल पहले ही रहाणे काउंटी चैंपियनशिप के लिए खेलने वाले थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने इंग्लैंड के लिए काउंटी में खेलने का फैसला किया, उनका चयन भारतीय टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए हो गया था। ऐसे में वह काउंटी नहीं खेल सके थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह काउंटी खेलने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि सिर्फ रहाणे ही काउंटी क्रिकेट नहीं खेलते हैं, उनके अलावा भी कई भारतीय खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलते हैं। इस लिस्ट में चेतेश्वर पुजारा, पृथ्वी शॉ, करुण नायर और सिद्धार्थ कौल जैसे बड़े नाम भी शामिल है। अब इस लिस्ट में रहाणे का भी नाम जुड़ने वाला है।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
5 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
6 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
6 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
7 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
8 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
8 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
9 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines