Mustafizur Rahman BAN vs AFG: चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में अपने रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। पांच बार की चैंपियन सीएसके ने कुल 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। चेन्नई ने पिछले सीजन टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है। सीएसके से रिलीज होने के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर ने जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में फास्ट बॉलर अफगानी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटा और उन्होंने चार विकेट अपनी झोली में डाले।
मुस्ताफिजुर का धांसू प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज होने के बाद मुस्ताफिजुर रहमान अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में कहर बनकर टूटे। मुस्ताफिजुर ने अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करने का काम किया। बांग्लादेश के फास्ट बॉलर ने रहमत शाह को महज 2 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। मुस्ताफिजुर का दूसरा शिकार सेदिकुल्लाह अटल बने, जो 21 रन बनाने के बाद विकेटों के सामने पाए गए। उमरजई को मुस्ताफिजुर ने बिना खाता खोले चलते किया।
अफगानिस्तान की पारी को संवारने में जुटे हशमतुल्लाह शाहिदी फास्ट बॉलर का चौथा शिकार बने। मुस्ताफिजुर ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 58 रन खर्च करते हुए चार विकेट चटकाए। मुस्ताफिजुर को दूसरे छोर से तस्कीन अहमद का भी अच्छा साथ मिला और उन्होंने भी 4 विकेट अपने नाम किए। मुस्ताफिजुर और तस्कीन अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 235 रन बनाकर ढेर हो गई।
IPL में दमदार रहा था प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए मुस्ताफिजुर रहमान का प्रदर्शन दमदार रहा था। 9 मैचों में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ने 14 विकेट निकाले थे। पिछले सीजन 29 रन देकर चार विकेट मुस्ताफिजुर का बेस्ट प्रदर्शन रहा था। मुस्ताफिजुर की गिनती टी-20 के बेस्ट गेंदबाजों की जाती है। सउदी अरब के जेद्दा में होने वाले मेगा ऑक्शन में भी मुस्ताफिजुर के नाम पर बड़ी बोली लग सकती है। मुस्ताफिजुर चेन्नई से पहले राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं।
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
14 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
48 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines