CSK vs MI: सीएसके के सामने चारों खाने चित हुई मुंबई इंडियंस, सीजन में दूसरी बार मिली हार की हैट्रिक

CSK Beat Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में 2 मई को खेले गए मुकाबले में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को हार का स्वाद चखाया. मुंबई को दूसरी बार इस सीजन हार की हैट्रिक मिली. सीएसके के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था.

Cricket News - 2026-05-02T221526.841

CSK vs MI: आईपीएल 2026 का मैच नंबर 44 चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस बड़ा स्कोर नहीं बना सकी. टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों ने निराश किया. नमनधीर और रियान रिकेल्टन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसकी वजह से मुंबई केवल 159 रन ही बना सकी. सीएसके की ओर से अंशुल कंबोज और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की. दोनों ने मुंबई के बल्लेबाजों को बांध कर रखा. सीएसके ने ये मुकाबला आसानी के साथ 8 विकेट से जीत लिया.

विज्ञापन

फ्लॉप हुए मुंबई के ज्यादातर बल्लेबाज

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज विल जैक्स 5 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि इसके बाद मोर्चा रियान रिकेल्टन ने संभाला. उन्होंने 24 गेंदों में 37 रन बनाए. नूर अहमद ने उनकी पारी पर विराम लगाया. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे नमनधीर ने 37 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव 12 गेंदों में 21 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने भी खासा कमाल नहीं किया और बिना बड़ी पारी खेले पवेलियन लौटे. हार्दिक पांड्या ने लोअर मिडिल ऑर्डर में धीमी बल्लेबाजी की और 23 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह मुंबई ने 20 ओवर में 159/7 रन बनाए.

विज्ञापन

सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा विकेट अंशुल कंबोज ने लिए. उन्होंने 4 ओवर में 32 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि नूर अहमद ने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए.

सीएसके ने हासिल किया लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. संजू सैमसन ने 9 गेंदों में 11 रन बनाए. हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में संजू ने शतकीय पारी खेली थी. लेकिन इस मैच में वह फेल हो गए. सीएसके की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंदों में 67 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा कार्तिक शर्मा ने भी 40 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. सीएसके ने 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ