Cristiano Ronaldo Records: फुटबॉल जगत के महानतम खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है. पुर्तगात के दिग्गज रोनाल्डो ने गुरुवार को 41 साल की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहा. इसी के साथ उनका 23 साल का लंबा और शानदार करियर का अंत हो गया. हालांकि, रिटायरमेंट से पहले रोनाल्डो ने अपने करियर में ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन तक पहुंचना किसी भी फुटबॉलर के लिए आसान नहीं होगा. आइए जानते हैं इंटरनेशनल फुटबॉल में रोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड जिसे तोड़ना लगभग नाममुकिन है.
1. इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने पुर्तगाल के लिए खेले 234 मुकाबलों में कुल 146 गोल दागे हैं. उन्होंने ईरान के अली दाई (109) को पीछे छोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. रोनाल्डो के बाद अर्जेटीना के दिग्गज लियोनल मेसी ने 126 इंटरनेशनल गोल के दूसरे नंबर पर मौजूद हैं.
2. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड
रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी हैं. उन्होंने पुर्तगाल के लिए कुल 234 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. 2023 में वह 200 इंटरनेशनल मैच का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले मेंस फुटबॉलर बने थे. इसके अलावा, उनके नाम सबसे ज्यादा 142 इंटरनेशनल मैच जीतने का भी रिकॉर्ड दर्ज है.
3. 6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी
रोनाल्डो ने अपने करियर में 6 फीफा वर्ल्ड कप खेले. उन्होंने 2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया. वह दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल किया है. उनके नाम वर्ल्ड कप में कुल 11 गोल दर्ज हैं.
4. यूरो कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल
UEFA यूरोपियन चैंपियनशिप यानी यूरो कप में भी रोनाल्डो के नाम सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड है. उनके नाम यूरो कप के फाइनल टूर्नामेंट में कुल 14 गोल दर्ज हैं. इसके अलावा, उन्होंने 6 यूरो कप टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.
5. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल हैट्रिक
क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में 10 हैट्रिक लगाने वाले दुनिया के पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं. रोनाल्डो के इस रिकॉर्ड को छू पाना भी किसी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, 23 साल के लंबे इंटरनेशनल करियर को कहा अलविदा
6. लगातार 23 साल में कम से कम एक गोल
रोनाल्डो ने साल 2004 से लेकर 2026 तक पुर्तगाल के लिए लगातार 23 साल में कम से कम एक इंटरनेशल गोल करने का अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किया है. यह रिकॉर्ड उनके फिटनेस और निरंतरता को दर्शाता है.
7. फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में सर्वाधिक गोल
रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में यूरोपीय क्वालिफाइंग मैचों कुल 41 गोल किए हैं. यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में किए गए सबसे ज्यादा गोल हैं.
ये भी पढ़ें- SAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से मात देकर किया शानदार आगाज, सुहैल भट्ट ने दागे दो गोल
संबंधित खबरें
दीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
12 mins agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
39 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
1 hr agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
1 hr agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
2 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 hrs agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
2 hrs agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines