हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 से पहले नए टूर्नामेंट का हुआ ऐलान, सचिन-लारा और युवराज जैसे दिग्गजों का फिर लगेगा मेला, जानें पूरी डिटेल्स

IML 2026: सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, क्रिस गेल और युवराज सिंह जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का सीजन 2 जल्द शुरू होने वाला है. इस टूर्नामेंट की तारीख और वेन्यू की जानकारी सामने आ गई है.

विज्ञापन
IML 2026

IML 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है, जहां एक बार फिर दुनिया भर स्टार क्रिकेटर अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. उससे पहले एक नए टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया गया है. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का सीजन 2 जल्द शुरू होने वाला है, जहां सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, क्रिस गेल और युवराज सिंह जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे. IML के दूसरे सीजन की तारीख और वेन्यू की जानकारी सामने आ गई है.

सचिन-लारा जैसे लेजेंड्स इस दिन उतरेंगे मैदान पर

पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद, इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का दूसरा सीजन 24 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. IML 2026 का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा. इस बार मुकाबले मुंबई, वडोदरा और विशाखापट्टनम जैसे शहरों में होंगे, जहां फैंस को फिर से रोमांचक टी20 क्रिकेट एक्शन और पुरानी यादों का अनुभव मिलेगा. इस बार भी लीग में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका की 6 टीमें हिस्सा लेंगी. बाकी जानकारी जैसे पूरा शेड्यूल, टीम्स और टिकट्स की डिटेल्स आने वाले समय में जारी की जाएंगी.

इंडिया मास्टर्स ने जीता था पहले सीजन का खिताब

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले सीजन में इंडिया मास्टर्स ने खिताब जीता था और टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, शेन वॉटसन, युवराज सिंह, क्रिस गेल और कुमार संगकारा जैसे बड़े नाम देखने को मिले थे. अब सीजन 2 में भी ऐसे ही दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे, जिससे फैंस को अपने पसंदीदा स्टार्स को करीब से देखने का मौका मिलेगा.
बता दें कि, IML का पहला सीजन काफी हिट रहा था और यह भारत में मेंस T20 लीग्स में दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग बनी, जिसे टीवी और OTT पर कुल 246 मिलियन लोगों ने देखा था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- RCB vs SRH: पैट कमिंस के बाहर होने के बाद ऐसी हो सकती है हैदराबाद की प्लेइंग 11, इन 4 विदेशी खिलाड़ियों को मौका!

सुनील गावस्कर ने दिया बयान

टूर्नामेंट की वापसी को लेकर लीग कमिश्नर सुनील गावस्कर ने कहा कि, “IML के पहले सीजन ने यह साबित कर दिया कि क्रिकेट के इन दिग्गजों का जादू आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है.” उन्होंने कहा कि इस बार लीग को और बेहतर बनाने पर फोकस रहेगा, ताकि मुकाबले और भी रोमांचक हों और फैंस को ज्यादा यादगार पल मिलें.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 तय करेगा 2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का स्क्वॉड, BCCI ने सिलेक्टर्स के साथ तैयार किया खास प्लान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola