Cricketer Who Become Elected Prime Minister: क्रिकेट के मैदान पर कमाल दिखाने के बाद राजनीति में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने कदम रखा। कई खिलाड़ी बतौर क्रिकेटर असफल रहे और राजनीति में पहुंचकर सफल हो गए तो कई क्रिकेटर ऐसे भी रहे हैं, जो सफल क्रिकेटर तो रहे लेकिन राजनीति में उनका करिअर लंबा नहीं चल सका। वहीं, दूसरी ओर कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राजनीति में जबरदस्त सफलता हासिल की और क्रिकेट के मैदान से संन्सास लेने के बाद अपने देश की सरकार का नेतृत्व किया। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं।
इमरान खान
इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को 1992 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया था। इमरान खान ने क्रिकेट के मैदान पर कमाल दिखाने के बाद राजनीति में कदम रखा था और पाकिस्तान में तरहीके इंसाफ नाम से अपनी पार्टी बनाई थी। इमरान खान क्रिकेट की ही तरह यहां भी चैंपियन बनकर उभरे और 2018 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि 2022 में उनकी सरकार गिर गई, लेकिन उनकी पार्टी मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर जानी जाती है।
नवाज शरीफ
पाकिस्तान के ही पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। नवाज शरीफ ने हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला लेकिन वह क्लब क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी पाकिस्तान के लिए मैच खेला है। नवाज शरीफ मुस्लिम लीग पार्टी की ओर से अब तक तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन चुके हैं।
कामिसेसे मारा
फिजी क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके कामिसेस मारा ने भी क्रिकेट के बाद राजनीति में कमाल का प्रदर्शन किया। कामिसेस मारा मध्यम गति के तेज गेदंबाज हुआ करते थे लेकिन उन्हें एक मैच के दौरान दाहिने हाथ में चोट लग गई थी, जिससे उनका करिअर थम गया था। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 1970 से लेकर 1992 तक देश के प्रधानमंत्री और 1993 से लेकर 2000 तक देश के राष्ट्रपति रहे।
सर फ्रांसिस बेल
न्यूजीलैंड के पहले प्रधानमंत्री सर फ्रांसिस बेल भी क्रिकेट के मैदान अपना जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। हालांकि उनका क्रिकेट करिअर लंबा नहीं रहा और उन्होंने जल्द ही क्रिकेट को छोड़कर राजनीति में कदम रखा। इसके बाद वह 10 मई 1925 को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री बने।
सर एलेक डगलस होम
सर एलेक डगलस होम भी प्रथम श्रेणी के दिग्गज खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने भी कम ही समय में क्रिकेट को अलविदा कहते हुए राजनीति में कदम रख दिया था। इसके बाद 1963 में उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines