क्रिकेट खिलाड़ी आर. अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 27 अगस्त को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह एक विशेष और नई शुरुआत है। उन्होंने लिखा, “हर अंत के साथ एक नई शुरुआत होती है। आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन अन्य लीगों में मेरा सफर आज से शुरू हो रहा है।”
उन्होंने लिखा कि इतने सालों में मिली शानदार यादों और रिश्तों के लिए वे सभी फ्रेंचाइजियों का धन्यवाद करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल और बीसीसीआई को भी याद किया। अश्विन ने अपने आगे के करियर को लेकर उत्सुकता जताई है।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं आर. अश्विन?
सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में रविचंद्रन अश्विन की कुल संपत्ति लगभग 117 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी। अश्विन के पास कई आलीशान संपत्तियां हैं, जिनमें चेन्नई में 9 करोड़ रुपये का घर और ऑडी Q7 तथा रोल्स-रॉयस जैसी महंगी कारें शामिल हैं। इसके साथ ही अश्विन ने भारत और विदेश में रियल एस्टेट में भी निवेश किया हुआ है।
अश्विन के पास कारों का भी अच्छा कलेक्शन है। उनके पास लगभग 6 करोड़ रुपये की एक रोल्स-रॉयस कार भी है। इसके अलावा उनके पास ऑडी Q7 और 93 लाख रुपये की एक अन्य लग्जरी कार भी है।
BCCI और IPL के अलावा भी करते हैं मोटी कमाई
अश्विन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए मोटी रकम लेते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अश्विन किसी ब्रांड के प्रचार के लिए 4.5 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं। इसके साथ ही वह “कैरम बॉल्स” नाम की एक मीडिया कंपनी भी चलाते हैं।
यह भी पढ़ें : IPL से आर अश्विन ने आखिर क्यों ले लिया रिटायरमेंट? ये हैं 3 सबसे बड़ी वजह
उन्हें BCCI और आईपीएल से फीस के तौर पर भी अच्छा खासा वेतन मिलता रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अश्विन को 5 करोड़ रुपये तक का सालाना वेतन मिलता था और प्रति टेस्ट मैच के लिए वह 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और टी20 के लिए 3 लाख रुपये पाते थे। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
19 mins agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
1 hr agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
2 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
2 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
3 hrs agoबिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
3 hrs agoNZ वनडे सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines