Cricketer Death Due to Heart Attack: एक युवा खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। खिलाड़ी की मौत बीच मैदान हो गई, जब वह अपनी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे थे। खिलाड़ी अभी सिर्फ 30 साल के थे, लेकिन दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। खिलाड़ी की मौत से उनके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस को लगा झटका
अस्पताल पहुंचने से पहले खिलाड़ी की मौत
यह मामला मध्य प्रदेश के गुना से सामने आया है। गुना के फतेहगढ़ स्थित ग्राउंड पर कॉलोनी और परवाह गांव के बीच मैच एक क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा था, इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने हिस्सा लिया था। जिस युवा खिलाड़ी की मौत हुई है, वह भी इस मैच के हिस्सा थे। खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खिलाड़ी के दोस्त उन्हें जल्दी से अस्पताल लेकर भागे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। इससे आस-पास के गांव में भी सन्नाटा छा गया है।
ये भी पढ़ें:- पॉलिटिक्स का शिकार हुए हनुमा विहारी, अचानक छोड़ी टीम; TDP नेता ने सरकार पर उठाए सवाल
कौन हैं 30 वर्षीय क्रिकेटर
बता दें कि जिस खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हुई है, उनका नाम दीपक खांडेकर है। वह काफी अच्छा क्रिकेट खेला करते थे। हालांकि वह एक कंपनी में जॉब भी करते थे, लेकिन समय-समय पर क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए वह बाहर भी जाया करते थे। इस बार भी वह टूर्नामेंट खेलने के लिए फतेहगढ़ आए हुए थे। इसी दौरन यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वह शारीरिक रूप से बिलकुल फिट थे, बावजूद इसके खिलाड़ी की मौत कैसे हो गई यह समझ के परे है। उनके पिता एक किसान थे और खेती बारी से अपना घर चलाया करते थे, जब बेटे की मौत की खबर मिली, तो उनके पिता को भी जोरदार झटका लगा। गौरतलब है कि दीपक की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। शादी के सिर्फ 2 महीने बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को हराकर खोला खाता, पॉइंट्स टेबल में RCB को हो गया नुकसान
एक इंजीनियर की भी हुई थी क्रिकेट खेलने के दौरान मौत
आज से करीब डेढ़ महीने पहले उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा से इसी तरह का मामला सामने आया था। जब एक खिलाड़ी रन लेने के दौरान बीच मैदान पर गिर पड़े। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि खिलाड़ी को क्या हुआ है। साथी खिलाड़ी ने उन्हें सीपीआर भी दिया, लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी। उन्हें फौरन अस्पताल लेकर जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उनका नाम विकास नेगी था और वह पेशे से एक इंजीनियर थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 : 22 मार्च से होगा आईपीएल का आगाज, कब, कहां और कैसे मिलेगी टिकट जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
31 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
35 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines