नई दिल्ली: जिम्बाब्वे ने 18 जून से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। मेजबान ने अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से भरी टीम चुनी है। इसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉयलॉर्ड गुम्बी एकमात्र अनकैप्ड सदस्य हैं। उन्हें पहली बार टीम का कॉल मिला है।
ब्लेसिंग मुजारबानी और रिचर्ड नगारवा तेज गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे
सिकंदर रजा, रयान बर्ल, सीन विलियम्स और कप्तान क्रेग एर्विन के साथ टीम काफी अनुभवी दिखाई दे रही है। ब्लेसिंग मुजारबानी और रिचर्ड नगारवा तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे। वेलिंगटन मसाकाद्जा को भी टीम में जगह मिली है। ब्रैडली इवांस, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे और इनोसेंट कैया जैसे अन्य नियमित खिलाड़ी भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं।
18 जून को नेपाल के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच
मेजबानों को ग्रुप ए में शामिल किया गया है। वे 18 जून को नेपाल के खिलाफ अपने टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे। 26 जून को यूएसए के खिलाफ अपनी ग्रुप-स्टेज मुकाबलों को खत्म करने से पहले वे नीदरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेंगे। दोनों ग्रुप्स की शीर्ष तीन टीमें सुपर 6 के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसमें से दो फाइनलिस्ट भारत में साल के अंत में आयोजित होने वाले शोपीस टूर्नामेंट के लिए आगे बढ़ेंगी।
जिम्बाब्वे की वर्ल्ड कप क्वालिफायर टीम:
रेयान बर्ल, तेंदाई चतारा, क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रैडली इवांस, जॉयलॉर्ड गुम्बी, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स।
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
13 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
48 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
57 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines