ZIM vs WI: वनडे विश्वकप 2023 के लिए खेले जा रहे क्वालीफायर मुकाबले में जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को 35 रनों से हरा दिया है। इस हार के बाद अब वेस्टइंडीज के लिए 2023 वनडे वर्ल्ड कप की राह मुश्किल हो गई है। हार के बाद टीम के हेड कोच डैरेने सेमी ने खिलाड़ियों को प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की और जमकर खरी-खोटी सुनाई। मैच के बाद सेमी ने कहा कि ‘मैं इस हार से बहुत ज्यादा निराश हूं।
डैरेन सेमी ने जताई नाराजगी
मैच के बाद डैरेन सेमी नेक हा कि ‘टॉस के समय हमने वो किया जो हम करना चाहते थे। हम गेंदबाजी करना चाहते थे और वो किया। अगर हम इस तरह से फील्डिंग में गलतियां करेंगे और विरोधी टीम के बेस्ट बल्लेबाज को चांस देते रहेंगे तो फिर वो हमसे आगे निकल जाएंगे। आज बिल्कुल वैसा ही हुआ। हमने आज बिल्कुल भी जिम्मेदारी के साथ नहीं खेला। इसलिए हम इस मैच में जीत के हकदार बिल्कुल भी नहीं थे।’
रजा को दिए थे 2 मौके
दरअसल, मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा को दो जीवनदान दिए थे। रजा को सबसे पहले 1 रन पर जीवनदान मिला था फिर जब वह 7 रन पर पहुंचे तो उन्हें आउट करने का मौका गंवा दिया। इसके बाद उन्होंने 58 गेंद पर 68 रनों की मैच विनिंग पारी खेल दी।
मैच का पूरा लेखा जोखा
हरारे में यह मैच खेला गया था, जिसमें जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को 35 रनों से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवर में 268 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम को 44.4 ओवर में 233 रन पर ऑल आउट कर दिया। सिकंदर रजा जीत के हीहे, जिन्होंने मैच में 68 रन बनाए और दो विकेट और दो कैच भी लिए।
8 टीमों से सीधा क्वालिफाई किया है
आपको बता दें कि वनडे विश्वकप इसी साल अक्टूबर में भारत में होना है। इसके लिए 8 टीमों ने सीधे क्वालिफाई कर लिया है। अब 2 स्थानों के लिए 10 टीमों के बीच क्वालिफाई मुकाबले खेले जा रहे हैं। इन 10 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines