नई दिल्ली: वेस्ट इंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपॉल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में शानदार डबल सेंचुरी ठोक हाहाकार मचा दिया। पिता शिवनारायण चंद्रपॉल के नक्शेकदम पर चल रहे तेजनारायण ने अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में डबल सेंचुरी ठोक जता दिया कि क्रिकेट का टैलेंट उनमें कूट-कूटकर भरा है। तीन दिन से क्रीज पर जमे तेजनारायण को आउट करने में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के पसीने छूट गए, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। आखिरकार विंडीज को ही तीसरे दिन चाय से पहले 6 विकेट पर 447 रन बनाकर पारी घोषित करनी पड़ी। तेजनारायण ने ढाई दिन से ज्यादा क्रीज पर रहते हुए 467 गेंद खेलकर नाबाद 207 रन जड़े। उन्होंने इस दौरान 16 चौके और 3 छक्के ठोके। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी डबल सेंचुरी अलग अंदाज में पूरी की। 198 रन पर खेल रहे बल्लेबाज ने शानदार छक्का ठोक दोहरा शतक जड़ा।
तेजनारायण ने छक्का ठोक पूरी की डबल सेंचुरी
ये नजारा 143वें ओवर में देखने को मिला। तेजनारायण 199 रन बनाकर खेल रहे थे। जैसे ही वेलिंगटन मसकाजादा ने इस ओवर की पहली ही गेंद डाली, तेज क्रीज से निकले और स्ट्रेट की ओर ऐसा करारा छक्का ठोका कि गेंदबाज के होश ही उड़ा डाले। छक्का ठोकने के बाद तेज खुशी से झूम उठे। उन्होंने स्टेंड्स में बैठे दर्शकों और अपनी टीम के खिलाड़ियों से तालियां बटोर लीं। तेज की मेहनत उनके चेहरे और शरीर पर साफ नजर आई। आलम यह रहा उनकी जर्सी काफी गंदी हो गई और वे खुद पसीना-पसीना, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून बिलकुल भी कम नहीं हुआ। तेज ने छक्का ठोक डबल सेंचुरी पूरी की तो भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग की याद दिला दी। सहवाग भी अक्सर छक्का या चौका ठोक अपनी सेंचुरी और डबल सेंचुरी पूरी करते थे।
और पढ़िए – Mohammad Rizwan: नई मुसीबत में फंसे मोहम्मद रिजवान, इस फोटो ने काट डाला बवाल
तेज और शिव ने रचा इतिहास
वेस्ट इंडीज ने तेजनारायण की डबल सेंचुरी के बाद 6 विकेट पर 447 रन बनाकर पारी घोषित की। तेज ने पहली पारी में नाबाद 207 रन बनाए। जबकि कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने 182 रन ठोके। वहीं जिम्बाब्वे की ओर से नए गेंदबाज ब्रेंडन मावुता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली बार 5 विकेट चटकाए। तेज और शिव विंडीज के 95 साल के क्रिकेट में पहली ऐसी जोड़ी बन गई जिन्होंने टेस्ट में शतक लगाए हैं। वहीं चंद्रपॉल टेस्ट इतिहास में डबल सेंचुरी जड़ने वाली दुनिया की दूसरी फैमिली बन गई है, ऐसा करने वाली पहली जोड़ी पाकिस्तान के हनीफ और शोएब मोहम्मद की थी।
और पढ़िए – Asia Cup: जावेद मियांदाद ने एशिया कप पर दिया विवादित बयान, भारत के बारे में कही अंट-शंट बात
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines