ZIM vs WI: वनडे विश्वकप 2023 के लिए इन दिनों जिम्बाब्वे में वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे है। शनिवार को क्रेग इरवाइन की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को 35 रन से हरा दिया है। इस हार के बाद अब वेस्टइंडीज के लिए 2023 वनडे वर्ल्ड कप की राह मुश्किल हो गई है।
दरअसल, वनडे विश्वकप के लिए 8 टीमों ने सीधे क्वालिफाई कर लिया है। अब 2 स्थानों के लिए 10 टीमों के बीच क्वालिफाई मुकाबले खेले जा रहे हैं। इन 10 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। अब अगर वेस्टइंडीज को क्वालिफाई करना है तो उसे कमाल करके दिखाना होगा।
टॉप 2 टीमों ऐसे होंगी तय
दरअसल, ग्रुप स्टेज के ग्रुप A में वेस्टइंडीज के 4 पॉइंट हो गए, जबकि जिम्बाब्वे के पास 6 पॉइंट्स हैं। वहीं ग्रुप B में श्रीलंका 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। हर ग्रुप में 5 टीम हैं। इसमें से दोनों ग्रुप की टॉप 3 टीम के बीच सुपर 6 टेबल के मुकाबले होंगे। इसमें सब एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगे और फाइनल टेबल के टॉप 2 टीम क्वालीफाई होंगी।
नीदरलैंड के खिलाप हर हाल में जीत चाहिए
अगर वेस्टइंडीज सुपर 6 टेबल में जाना है तो उसे अपने अगले मुकाबले में नीदरलैंड को हर हाल में हराना होगा। अगर इस मुकाबले में वेस्टइंडीज हार जाती है तो उसके सुपर 6 में टॉप 2 पर आने की संभावना कम रहेगी। अगर ऐसा हुआ तो वेस्टइंडीज के वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलने का सपना टूट सकता है।
मैच का हाल
हरारे में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच क्वालिफाई मुकाबला खेला गया, जिसमें जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को 35 रनों से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी की थी और जिम्बाब्वे को 49.5 ओवर में 268 रन पर रोक दिया था। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 44.4 ओवर में 233 रन पर ही ऑल आउट हो गई। जिम्बाब्वे की जीत के हीरो ऑलराउंडर सिकंदर रजा रहे, जिन्होंने मैच में 68 रन बनाए और दो विकेट और दो कैच भी लिए।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines