हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ZIM vs WI: पहले चटकाए 5 विकेट, फिर नौवें नंबर पर उतरकर ठोक डाला पचासा, इस खिलाड़ी ने Test में मचा दी सनसनी

विज्ञापन
ZIM vs WI Brandon Mavuta Gary Ballance

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में असली खिलाड़ी की पहचान होती है। पांच दिन तक चलने वाले मैच में खिलाड़ी को हर वो मौका मिलता है, जिससे वह खुद को साबित कर सके। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रैंडन मावुता ने। ब्रैंडन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन अपनी टीम के लिए निचले क्रम पर इतनी शानदार बल्लेबाजी की कि दुनिया दंग रह गई। वे ऐसे समय बल्लेबाजी करने आए जब जिम्बाब्वे के 7 खिलाड़ी 192 रन बनाकर आउट हो चुके थे, लेकिन एक छोर से गैरी बैलेंस ने पारी को संभाला तो दूसरे छोर से मावुता ने वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली।

9 चौके ठोके और शानदार अर्धशतक जड़ा

नौवें नंबर पर उतरे मावुता मैदान पर लंबे समय तक टिके रहे। उन्होंने 9 चौके ठोके और शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने आठवें विकेट के लिए गैरी बैलेंस के साथ मिलकर 135 रन की साझेदारी की। मावुता ने 132 गेंदें खेलीं और 9 चौके ठोक कुल 56 रन जड़े। हालांकि शानदार बल्लेबाजी कर रहे मावुता को 117वें ओवर में जेसन होल्डर ने शिकार बना लिया। होल्डर ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर मावुता को बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

और पढ़िए –इंडिया के खिलाफ ये खिलाड़ी बनेगा तुरुप का इक्का, एडम गिलक्रिस्ट का विराट-रोहित को चैलेंज

विज्ञापन

पहली पारी में 5 विकेट चटकाए

इससे पहले इस यंग प्लेयर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहली पारी में 41 ओवर में 140 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 5 मेडिन ओवर फेंके। खास बात यह है कि वेस्ट इंडीज ने 6 विकेट पर 447 रन बनाकर पारी घोषित की। जिसमें से 5 विकेट मावुता ने चटकाए। अपना केवल तीसरा ही टेस्ट खेल रहे मावुता ने केल मेयर्स को 20, रेमन रीफर को 2, जर्मेन ब्लैकवुड को 5, रोस्टन चेज को 7 और जेसन होल्डर को 11 रन पर पवेलियन भेजा। इस तरह उन्होंने अपने तीसरे ही टेस्ट में 5 विकेट चटकाकर सुर्खियां बटोर लीं।

और पढ़िए –Exclusive: ‘जब वो 200 रन बना सकता है…’, ईशान किशन के कोच ने किया बड़ा दावा

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola