नई दिल्ली: जिम्बाब्वे की टीम ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में जिम्बाब्वे ने यूएसए को 304 रनों से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ जिम्बाब्वे ने वनडे में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।
वनडे में सबसे ज्यादा रनों से जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीम बनी जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे की टीम वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रनों से जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीम बन गई है। वनडे में सबसे ज्यादा रनों से जीत का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम दर्ज है। जिसने श्रीलंका के खिलाफ 15 जनवरी 2023 को 317 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि ये रिकॉर्ड बाल-बाल बच गया।
जिम्बाब्वे की इस रिकॉर्ड जीत में कई कीर्तिमान शामिल रहे। टीम ने अपने वनडे करियर में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 408 रन बनाए। इसमें कप्तान सीन विलियम्स का ताबड़तोड़ शतक शामिल रहा।
सीन विलियम्स का धमाका
तीसरे नंबर पर उतरे विलियम्स ने 101 गेंदों में 21 चौके-5 छक्के ठोक 172.28 की स्ट्राइक रेट से कुल 174 रन जड़े। ये जिम्बाब्वे के एक बल्लेबाज द्वारा तीसरा सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर भी रहा। उन्होंने अपनी सेंचुरी 64 गेंदों में पूरी की। ये सिकंदर रजा के बाद जिम्बाब्वे के लिए दूसरी सबसे बड़ी सेंचुरी रही। खास बात यह है कि रजा ने इसी टूर्नामेंट में विलियम्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 54 गेंदों में शतक जमाया था। विलियम्स ने शतक पूरा करते ही चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। वहीं रजा ने 27 गेंदों में 48 और रयान बर्ल ने 16 गेंदों में 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएएस की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। छह बल्लेबाज 45 रन के अंदर आउट हो गए। इसके बाद पूरी टीम 104 रनों पर ढेर हो गई। रिचर्ड नगारवा ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं सिकंदर रजा ने 5 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट निकाले। ब्रेड इवांस, ल्यूक जॉन्गवे और रयान बर्ल ने एक-एक विकेट निकाला।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines