नई दिल्ली: जिम्बाब्वे अपने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग शेड्यूल को पूरा करने के लिए तीन एकदिवसीय मैचों में नीदरलैंड की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही घरेलू धरती पर क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी शुरू करेगा। प्रमुख खिलाड़ियों सिकंदर रजा और रयान बर्ल की वापसी से जिम्बाब्वे को मजबूती मिलेगी जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी, सीन विलियम्स और तेंदाई चतारा को चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद चुना गया है।
बास डी लीडे बाहर, आर्यन दत्त शामिल
वहीं नीदरलैंड ने भी एक मजबूत टीम का नाम दिया है, हालांकि ऑलराउंडर बास डी लीडे को एड़ी की चोट के कारण बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह 19 वर्षीय आर्यन दत्त को शामिल किया गया है। दोनों टीमें जिम्बाब्वे में आयोजित होने वाले क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए एकदिवसीय श्रृंखला खेलेंगी। जहां आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में अंतिम दो स्थान दांव पर होंगे।
और पढ़िए –LLC 2023 Final: वर्ल्ड जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग…देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रयान वैन नीकेर्क होंगे कोच
जिम्बाब्वे और नीदरलैंड सुपर लीग स्टैंडिंग में नीचे के दो स्थानों पर हैं। नीदरलैंड अपने जिम्बाब्वे दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका में दो एकदिवसीय मैच खेलेगा। दो श्रृंखलाएं नीदरलैंड के 24 सुपर लीग फिक्स्चर को पूरा करेंगी। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद में फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्ति के बाद जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के दौरों के लिए नीदरलैंड के मुख्य कोच रयान नहीं होंगे। रयान वैन नीकेर्क नीदरलैंड के अंतरिम कोच के रूप में कदम रखेंगे। सभी मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे और स्थानीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होंगे।
तीन मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 21 मार्च
दूसरा वनडे: 23 मार्च
तीसरा वनडे: 25 मार्च
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
2 mins agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
48 mins agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
54 mins agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
1 hr agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
1 hr agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
2 hrs agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
2 hrs agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
2 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
2 hrs agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines