---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ZIM vs NED: जिम्बाब्वे से सीखो टीम इंडिया…98 पर गिर गए थे 7 विकेट, फिर ठोक डाले इतने रन

नई दिल्ली: हाल ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में महज 26 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गई। घर में टीम इंडिया का ये सबसे निराशाजनक प्रदर्शनों में से एक था। भारतीय टीम अब बुधवार को होने जा रहे फाइनल मुकाबले की तैयारी कर रही है। ऐसे में टीम इंडिया […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: हाल ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में महज 26 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गई। घर में टीम इंडिया का ये सबसे निराशाजनक प्रदर्शनों में से एक था। भारतीय टीम अब बुधवार को होने जा रहे फाइनल मुकाबले की तैयारी कर रही है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे का प्रदर्शन मोटिवेशन का काम कर सकता है। दरअसल, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने इस तरह वापसी की कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।

क्लाइव मदांडे की शानदार पारी

जिम्बाब्वे के एक समय पर महज 98 रन पर 7 विकेट गिर गए थे, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए 249 रन ठोक डाले। जिम्बाब्वे के 22 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्लाइव मदांडे ने सातवें नंबर पर उतरकर बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 98 गेंदों में 6 चौके ठोक 74 रन जड़े। खास बात यह भी है कि नौवें-दसवें नंबर के बल्लेबाजों ने भी टीम के लिए शानदार योगदान दिया। नौवें नंबर पर उतरे वेलिंगटन मसाकाज्दा ने 50 गेंदों में 34 और रिचर्ड नगार्वा ने 27 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के ठोक 35 रन जड़े। निचले क्रम पर तीन बल्लेबाजों की शानदार पारी की बदौलत जिम्बाब्वे की टीम संकट के समय 47.3 तक खेली और 249 रन बनाए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –BAN vs IRE: अंतिम वनडे से बाहर हुए अफिफ हुसैन-शोरफुल इस्लाम

---विज्ञापन---

और पढ़िए –PAK vs AFG: T-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान, डेब्यू किए बिना ही बाहर हो गया ये खिलाड़ी

---विज्ञापन---

सिर्फ चौथा ही वनडे खेल रहे हैं क्लाइव मदांडे

आपको ये जानकर ताज्जुब होगा कि 22 साल के क्लाइव मदांडे अपना चौथा ही वनडे मैच खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ हरारे में डेब्यू किया था। हालांकि वे अब तक 3 मैचों में 42 रन ही बना पाए थे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मंगलवार को पारी खेली, उसने उन्हें जिम्बाब्वे का स्टार बना दिया है। वनडे में क्लाइव मदांडे की ये पहली हाफ सेंचुरी थी। ये मुकाबले आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग के तहत खेले जा रहे हैं। हालांकि इस मैच में नीदरलैंड ने भी शानदार वापसी की। नीदरलैंड के 5 विकेट महज 64 रन पर गिर गए थे, लेकिन उसने जबर्दस्त वापसी करते हुए एक बॉल शेष रहते 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया। नीदरलैंड के बल्लेबाज तेजा निदामनुरू ने शानदार सेंचुरी ठोक टीम को जीत दिलाई।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 21, 2023 07:13 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola