नई दिल्ली: जिम्बाब्वे ने आयरलैंड के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू होने वाली घरेलू टी 20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि जिम्बाब्वे ने अपनी टीम में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी को जगह दी है। टीम में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी गैरी बैलेंस शामिल किए गए हैं। हालांकि जिम्बाब्वे के कुछ मुख्य खिलाड़ी गायब हैं। सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रेजिस चकबावा और मिल्टन शुम्बा जिम्बाब्वे की टी20 टीम से बाहर हो गए हैं।
वर्ल्ड कप टीम से चार बदलाव
टीम में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में ICC पुरुष T20 विश्व कप खेलने वाली टीम से चार बदलाव हुए हैं, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी गैरी बैलेंस का नाम शामिल है। बैलेंस ने हाल ही में जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए दो साल का करार किया है। 2007 में शुरू हुए एक लंबे कार्यकाल के बाद बैलेंस को यॉर्कशायर से रिलीज कर दिया गया। इसके बाद वह अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जिम्बाब्वे लौट आए।
और पढ़िए – अर्शदीप सिंह की एंट्री हुई तो इस गेंदबाज की बढ़ जाएंगी मुश्किलें
फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलेंगे सिकंदर रजा
बैलेंस ने टीम में चयन के बाद कहा, “मैं जिम्बाब्वे क्रिकेट से जुड़कर रोमांचित हूं। कुछ महान कोचों और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता।” “जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करने के अवसर ने मुझे खेल के लिए एक नया जुनून और उत्साह दिया है।” बैलेंस की वापसी अच्छी खबर है, जिम्बाब्वे को स्टार ऑलराउंडर रजा की कमी खलेगी। उन्हें फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने की अनुमति दी गई है।
और पढ़िए – संजू सैमसन बाहर हुए तो इस तूफानी बल्लेबाज को मिल सकता है मौका
चोट से जूझ रहे हैं मुजरबानी
मुजरबानी अभी भी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं, लेकिन तेज आक्रमण को मजबूत करने के लिए तेंदाई चतारा और रिचर्ड नगारवा मौजूद हैं। T20I श्रृंखला हरारे में 12, 14 और 15 जनवरी को खेली जाएगी। इसके बाद एक ODI श्रृंखला होगी जो 18, 21 और 23 जनवरी को उसी स्थान पर खेली जाएगी। दूसरे ODI की तारीख को 20 जनवरी से 21 जनवरी में बदला गया है।
आयरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे की टी 20 टीम
क्रेग एर्विन (कप्तान), गैरी बैलेंस, रयान बर्ल, तेंदाई चतारा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, क्लाइव मडांडे, वेस्ले मधेवेरे, तादिवानशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याउची, सीन विलियम्स
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
10 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines