Yusuf Pathan: टीम इंडिया के पूर्व स्टार आलराउंडर यूसुफ पठान इन दिनों जिम्बाब्वे में चल रही ज़िम एफ्रो टी10 2023 में धमाल मचा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने इस लीग के पहले क्वालीफायर में बल्ले से तबाही मचाई और 26 गेंद पर 80 रन ठोके और अपनी टीम जॉबर्ग वफैलो को हारा हुआ मैच जिता दिया। पठान ने डरबन कलंदर्स के खिलाफ 26 गेंद पर 4 चौके और 9 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए।
डरबन कलंदर्स के खिलाफ आतिशी पारी खेलने के बाद यूसुफ पठान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा ‘मैं पहली बार टी-10 लीग में खेल रहा हूं। जब आप 140 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं, तो आप कुछ भी नहीं सोचते हैं। आप जानते हैं कि शांत रहना होगा और बड़े हिट लगाने होंगे। निश्चित रूप से यह पारी मेरे स्पेशल परफॉर्मेंस में से एक है। पठान ने इस मौके पर साफ कर दिया है कि वह अपने बेटे को इस काबिल बनाना चाहते हैं कि वह आगे चलकर टीम इंडिया के लिए खेले।
https://twitter.com/ZimAfroT10/status/1684941319700131840?s=20
पठान ने बताई दिली ख्वाहिश
26 गेंद पर 80 रन बनाकर अपनी टीम को मैच जिताने पर यूसुफ ने कहा ‘यह स्पेशल मोमेंट था, क्योंकि मेरा बेटा रॉयल बॉक्स में बैठा था। मैं चाहता था कि वह इस स्पेशल मोमेंट को देखे। पठान ने अपनी दिली ख्वाहिश बताते हुए कहा ‘मैं चाहता हूं कि वह अपने पिता पर गर्व करे। मुझे उम्मीद है कि एक दिन इन पलों को देखने से वह प्रेरित होगा और भारत के लिए खेलेगा।’
कौन है यूसुफ पठान का बेटा?
टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर युसूफ पठान के बेटे का जन्म साल 2014 में हुआ था। पठान ने उसका नाम अयान रखा था। अयान नाम का मतलब होता है ईश्वर का आशीर्वाद या तोहफा। अब अयान 9 साल का हो गया है। वह कई मैकों पर अपने चाचू इरफान पठान के साथ मस्ती करते देखा जाता है। जहां भी उसके पिता और चाचा यानी इरफान पठान खेलने जाते हैं वह साथ नजर आता है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines