Zim Afro T10 2023: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रहे रॉबिन इन दिनों जिम्बाब्वे में खेली जा रही ज़िम एफ्रो टी10 2023 में धमाल मचा रहे हैं। इस लीग के 17वें मुकाबले में उन्होंने तूफानी बैटिंग का नजारा पेश किया और 23 गेंद पर 53 रन ठोक डाले। इस लीग में वह हरारे हरिकेंस के लिए ओपनिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, 26 जुलाई को ज़िम एफ्रो टी10 लीग में डरबन कलंदर्स बनाम हरारे हरिकेन्स के बीच मैच खेला गया, जिसमें उथप्पा की टीम ने 24 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरारे की टीमने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 134 रन बनाए थे, जवाब में डरबन कलंदर्स 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी और 24 रनों से मैच हार गई।

विज्ञापन

https://twitter.com/ZimAfroT10/status/1684293802843070465?s=20

उथप्पा ने गेंदबाजों को जमकर कूटा

इस मुकाबले में रॉबिन उथप्पा अपने रंग में दिखे। उन्होंने 23 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। खास बात ये है कि उथप्पा ने बाउंड्री से ही 9 गेंद पर 44 रन ठोके। उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाे। अब उथप्पा की तूफानी बैटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ZimAfroT10/status/1684293802843070465?s=20

विज्ञापन

साल 2022 में लिया था इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

रॉबिन उथप्पा सितंबर साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे। इसके बाद उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था।

रॉबिन उथप्पा का क्रिकेट करियर

46 वनडे में 934 रन।
13 टी20 में 249 रन
205 आईपीएल में 197 रन।

विज्ञापन

उथप्पा के नाम नहीं हैं एक भी इंटरनेशनल शतक

टीम इंडिया के लिए साल 2007 में डेब्यू करने वाले रॉबिन उथप्पा का तीनों फॉर्मेट में एक भी इंटरनेशनल शतक नहीं है। वह वनडे में 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। टी20 में उनकी एक फिफ्टी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ