Zim Afro T10 2023: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे ‘ज़िम एफ्रो टी10 2023’ में अलग-अलग देशों के खिलाफ जलवा बिखेर रहे हैं। 24 जुलाई को केप टाउन सैंप आर्मी बनाम डरबन कलंदर्स के बीच लीग का 11वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में कैप टाउन टीम के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान ने कमाल की गुगली बॉल डाली और टिम साइफर्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया। मुजीब ने टीम के लिए दूसरे ओवर में ही विकेट निकाला।
मुजीब ने डाली कमाल की गुगली
दरअसल, मुजीब उर रहमान केप टाउन सैंप आर्मी की तरफ से खेल रहे हैं। 24 जुलाई को उनकी टीम का मैच डरबन कलंदर्स के खिलाफ था। इस मैच में मुजीब ने 2 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने अपने पहली ही ओवर में टीम के लिए विकेट निकाला।
https://twitter.com/ZimAfroT10/status/1683507824457052160?s=20
मुजीब ने चौथी गेंद गुगली डाली, जिस पर बल्लेबाज साइफर्ट ने छक्का मारने के लिए पूरी ताकत के साथ बल्ला घुमाया, हालांकि वह गेंद को पूरी तरह मिस कर गए और बॉल सीधा स्टंप में घुस गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैप टाउन सैंप आर्मी ने जीता मैच
अगर मैच की बात करें तो डरबन कलंदर्श ने पहले खेलते हुए 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 91 रन बनाए थे। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जजाई ने 43 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी। इसके जवाब में कैप टाउन की टीम ने 9 ओवर में ही 95 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली। कैप टाउन के लिए करीम जानत ने 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
29 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines