Zim Afro T10 2023: जिम्बाब्वे में खेली जा रही टी10 लीग में वेस्टइंडीज के तूफानी ओपनर एविन लुईस ने खलबली मचा दी। लीग के 12वें मुकाबले में उन्होंने हरारे हरिकेंस के तरफ से खेलते हुए 19 गेंद पर 49 रन ठोक दिए। लुईस ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दौरान मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए।
और पढ़िए – ‘चीता’ बने प्रभसिमरन सिंह, हवा में उड़ते हुए पकड़ा अद्भुत कैच
एविन लुईस के बल्ले से 2 चौके और 6 छक्के निकले। सिकंदर रजा के खिलाफ उन्होंने एक ऐसा करारा छक्का ठोका कि कांच की खिड़की फूट गई। छक्का इतना जबरदस्त था कि बॉल सीधा विंडो पर लगी, इस दौरान उसके अंदर मौजूद एक महिला बाल-बाल बच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/ZimAfroT10/status/1683544058600488961?s=20
एविन लुईस ने 10 गेंद पर ठोके 44 रन
एविन लुईस ने 6 छ्क्के और 2 चौके लगाए। इस तरह उन्होंने सिर्फ 8 गेंद पर बाउंड्री अकेले से 44 रन कूट डाले। हालांकि 10 ओवर में 134 रन बनाने के बाद भी उनकी टीम को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। एविल लुईस की तूफानी बैटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेखौफ बल्लेबाज कर रहे हैं।
https://twitter.com/ZimAfroT10/status/1683542926385876992?s=20
और पढ़िए – एक ही मंजिल पर आकर रुके टीम इंडिया के दो दिग्गज गेंदबाज, गजब संयोग देख घूम जाएगा सिर
मैच का लेखा जोखा
जिम्बाब्वे में खेली जा रही टी 10 लीग ‘Zim Afro T10 2023’ का 12वां मुकाबला बुलावायो ब्रेव्स बनाम हरारे हरिकेन्स के बीच खेला गया, जिसमें बुलावायो की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए हरारे की टीम ने 10 ओवर मे 4 विकेट खोकर 134 रन बनाए थे। इसके जवाब में बुलावायो ब्रेव्स के लिए कप्तान सिंकदर रजा ने 21 गेंद पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 9.1 ओवर में जीत दिला दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: 223 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को मिला 224 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines