ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में निराशजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उठापटक जारी है। पूर्व क्रिकेटर लगातार सपोर्ट स्टाफ और कप्तान पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच पीसीबी चीफ जका अशरफ ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान के साथ मिलकर एक इमरजेंसी मीटिंग रखी है। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में विदेशी सपोर्ट स्टाफ के बारे में गंभीरता से चर्चा होने वाली है और उन्हें जल्द से जल्द हटाया जा सकता है। यही नहीं इस खास मीटिंग में बाबर आजम की कप्तानी पर भी चर्चा की जाएगी।
पाकिस्तान के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल समा के मुताबिक इस खास मीटिंग में टीम के मुख्य कोच ग्रांट बैडबर्न के साथ-साथ डायरेक्टर मिकी आर्थर और बल्लेबाजी कोच एंड्रयू पटिक को उनके पद से रिलीज किया जा सकता है।
मोर्ने मोर्कल ने हाल ही में दिया है इस्तीफा:
टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है। मोर्कल को छह महीने के अनुबंध के साथ बतौर बॉलिंग कोच ग्रीन टीम के साथ जोड़ा गया था, लेकिन उनकी देखरेख में टीम का प्रदर्शन औसत रहा। यही वजह रहा कि बोर्ड उनके अनुबंध को आगे बढ़ाने में इच्छुक नजर नहीं आई।
खबरों की माने तो मोर्कल की जगह अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। गुल ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान पाकिस्तान के लिए कुल 237 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने में कामयाब रहे। इस बीच उन्हें 278 पारियों में 427 सफलता हाथ लगी थी।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines