हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान टीम का चीफ सलेक्टर बन सकता है ये दिग्गज क्रिकेटर, जका अशरफ ने दिया ऑफर

विज्ञापन
Mohammad Hafeez

नई दिल्ली: जका अशरफ को हाल ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की नवनियुक्त प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। पीसीबी प्रमुख बनने के बाद उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज को नेशनल टीम का मुख्य चयनकर्ता बनने की पेशकश की है।

अशरफ ने की मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक, अशरफ ने गुरुवार को हफीज से मुलाकात की। ताकि उन्हें नए सेटअप में प्रमुख पद की पेशकश की जा सके। क्रिकेटर से विश्लेषक बने खिलाड़ी ने प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कुछ समय मांगा है। हफीज ने पिछले साल संन्यास लिया था। 42 साल के हफीज ने अपने करियर में 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। वे पाकिस्तान के धाकड़ ऑलरांउडर रहे हैं।

प्रस्ताव पर विचार करूंगा

मुलाकात के दौरान हफीज ने अशरफ को पीसीबी का नया प्रमुख बनने पर बधाई दी। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, “जका अशरफ एक अच्छे प्रशासक हैं। मैं ईमानदारी से उनका बहुत सम्मान करता हूं। मैं निश्चित रूप से पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करने के लिए एक अच्छे प्रस्ताव पर विचार करूंगा।”

विज्ञापन

हारून राशिद को हटाया जाएगा 

खबर है कि मौजूदा मुख्य चयनकर्ता हारून राशिद को जल्द ही उनके पद से हटा दिया जाएगा। हफीज के अलावा, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर यूनिस खान, मोहसिन हसन खान, सलीम यूसुफ और शोएब अख्तर को भी नए चयन सेटअप में कुछ स्थान मिलने की संभावना है। सरकार ने 5 जुलाई को अशरफ को नई प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था। 10 सदस्यीय समिति को चार महीने की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। 10 सदस्यीय समिति में जका अशरफ (अध्यक्ष), कलीम उल्लाह खान, अशफाक अख्तर, मुसद्दिक इस्लाम, अजमत परवेज, जहीर अब्बास, खुर्रम करीम सोमरू, खुवाजा नदीम, मुस्तफा रामदे और जुल्फिकार मलिक शामिल हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola