नई दिल्ली: जका अशरफ को हाल ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की नवनियुक्त प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। खबर है कि पीसीबी प्रमुख बनने के बाद उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज को नेशनल टीम का मुख्य चयनकर्ता बनने की पेशकश की है। अशरफ ने गुरुवार को हफीज से मुलाकात की। क्रिकेटर से विश्लेषक बने खिलाड़ी ने प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कुछ समय मांगा है। हालांकि इस बीच जका अशरफ का एक कथित ट्वीट चर्चा का विषय बन गया। जिस पर पीसीबी को भी सफाई देनी पड़ गई।
फर्जी ट्वीट हो गया वायरल
दरअसल, जका अशरफ के नाम से एक फर्जी ट्वीट वायरल हो गया था। जिसमें लिखा था- मैंने मोहम्मद हफीज को चीफ सलेक्टर रोल ऑफर किया है। मैं उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूं।
zaka ashraf
ये ट्वीट वायरल होने के बाद पीसीबी को सफाई देने उतरना पड़ा। बोर्ड ने ट्वीट कर कहा- जका अशरफ का कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। यह एक फर्जी अकाउंट है और इसकी ट्विटर वेरिफाइड को दे दी गई है।
जिस अकाउंट से ये ट्वीट किया गया था, थोड़ी देर बाद वो डिलीट भी हो गया। हफीज ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने अपने करियर में 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। वे पाकिस्तान के धाकड़ ऑलरांउडर रहे हैं।
हारून राशिद को हटाया जाएगा
खबर है कि मौजूदा मुख्य चयनकर्ता हारून राशिद को जल्द ही उनके पद से हटाया जाएगा। हफीज के अलावा, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर यूनिस खान, मोहसिन हसन खान, सलीम यूसुफ और शोएब अख्तर को भी नए चयन सेटअप में कुछ जगह मिलने की संभावना है। सरकार ने 5 जुलाई को अशरफ को नई प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था। 10 सदस्यीय समिति को चार महीने के लिए नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
5 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
5 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
6 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
6 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
6 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
7 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
7 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
8 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
8 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines