PCB Central Contract: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से खिलाड़ियों को खुशखबरी दी गई है। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ ने सोमवार को नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान किया। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के लिए पारिश्रमिक की भी घोषणा की। इसे जल्द ही खिलाड़ियों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि महिला क्रिकेटरों को भी पहले जैसा पारिश्रमिक दिया जाएगा।
दोगुना किया जा रहा है सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट
इस मौके पर जका अशरफ ने कहा- ”पाकिस्तान में बहुत प्रतिभा है और हमें इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत है। हम चाहते हैं कि टीम आगामी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करे। हम टीम को शीर्ष पर देखना चाहते हैं। हमारी टीम उम्मीदों पर खरी उतरेगी।” उन्होंने आगे कहा- “पुरुष क्रिकेटरों का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दोगुना किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी क्रिकेट से पैसा कमाएं और देश की सेवा करें। हम ये भी चाहते हैं कि वे टीम को शीर्ष पर लाएं।” पीसीबी ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में खिलाड़ियों की संख्या को 33 से घटाकर 25-26 करने का भी फैसला किया है।
महिला क्रिकेटरों की सैलरी में भी बढ़ोतरी
जका अशरफ ने यह भी कहा कि जब से उन्होंने पीसीबी का अध्यक्ष पद संभाला है, तब से उन्होंने महिला क्रिकेट में सुधार के लिए प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा- महिला क्रिकेटरों की सैलरी में भी बढ़ोतरी की जा रही है। हम घरेलू कॉन्ट्रेक्ट भी शुरू कर रहे हैं। पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार, नए कॉन्ट्रेक्ट अब खिलाड़ियों को A, B, C और D चार अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाएंगे। बता दें कि सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट 30 जून को समाप्त हो गए थे, लेकिन पीसीबी में अध्यक्ष पद को लेकर अनिश्चितता के कारण इसे एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
19 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
3 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
4 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
5 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines