Zaheer Khan LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स और जहीर खान के रास्ते अलग हो गए हैं. आईपीएल 2025 में मेंटोर के तौर पर टीम से जुड़े जहीर ने एक सीजन बाद ही टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जहीर का विजन हेड कोच जस्टिन लैंगर और टीम के मालिक सजीव गोयकना से मेल नहीं खा रहा था और इस कारण उन्होंने एलएसजी से अलग होने का फैसला किया है. आईपीएल 2025 में लखनऊ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम ने खेले 14 मैचों में से सिर्फ 6 में जीत का स्वाद चखा था, जबकि 8 मैचों में एलएसजी को हार का मुंह देखना पड़ा था.
एलएसजी से अलग हुए जहीर
जहीर खान ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को छोड़ने का फैसला किया है. ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार, जहीर ने अपना यह फैसला एलएसजी को गुरुवार को बता दिया है. जहीर गौतम गंभीर के जाने के बाद अगस्त 2024 में लखनऊ की टीम से बतौर मेंटोर जुड़े थे. नए कप्तान ऋषभ पंत और जहीर खान की जोड़ी से एलएसजी टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन टीम आईपीएल 2025 में बुरी तरह से फ्लॉप रही थी.
टीम के कई अहम खिलाड़ी इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जिसके चलते टीम का बॉलिंग अटैक काफी कमजोर दिखाई दिया था. जहीर इससे पहले साल 2018 से लेकर 2022 तक मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए थे. जहीर ने लखनऊ टीम के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट किया था.
निराशाजनक रहा टीम का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. पंत की अगुवाई में टीम को कई करीबी मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा. सीजन में खेले कुल 14 मैचों में से टीम महज 6 में ही जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि 8 में टीम को हार झेलनी पड़ी थी. पंत खुद बल्ले से पूरे सीजन कमाल नहीं दिखा सके थे.
वहीं, टीम का बॉलिंग अटैक हद से ज्यादा कमजोर नजर आया था. शुरुआती दो सीजन में प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली लखनऊ टीम के लिए आखिरी दो साल कुछ खास नहीं रहे हैं. टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकाम रही है. साल 2025 में टीम ने टूर्नामेंट का अंत सातवें स्थान पर रहते हुए किया था.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
48 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines