Zaheer Khan: आईपीएल 2027 से पहले सीएसके ने बड़ा फैसला किया और भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना हेड कोच नियुक्त किया. कुछ महीने पहले ही स्टीफन फ्लेमिंग ने सीएसके के हेड कोच पद से इस्तीफा दिया था. फ्लेमिंग के कार्यकाल में सीएसके ने 5 खिताब अपने नाम किए थे. उनके जाने के बाद फ्रेंचाइजी अपने हेड कोच की तलाश में जुट गई थी. अब सीएसके का हेड कोच बनने के बाद जहीर ने पहला रिएक्शन दिया है.
जहीर खान का पहला रिएक्शन आया सामने
जहीर खान ने सीएसके के हवाले से पहला रिएक्शन साझा किया है. उन्होंने कहा है कि सीएसके का हिस्सा बनना सम्मान की बात है. एक क्रिकेटर के तौर पर मैंने सीएसके के खिलाफ खेला है और मुकाबले का पूरा लुत्फ उठाया है. चेपॉक में सीएसके फैंस का अनुभव और भी खास हो जाता है. जहीर ने आगे कहा कि इतनी समृद्ध विरासत वाली फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.
बताया जा रहा है कि सीएसके का मैनेजमेंट इस बार भारतीय कोच की तलाश कर रहा था. एमएस धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और मालिका रूपा गुरुनाथ इस बार भारतीय कोच की तलाश में थे और उन्होंने जहीर खान को इसका जिम्मा दिया है.
जहीर खान आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के कोचिंग सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा दाएं हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने आरसीबी, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला है.
टीम के मालिक ने भी जताई खुशी
सीएसके के मालिक रूपा गुरुनाथ ने भी सीएसके की ओर से जारी एक बयान में जहीर खान को हेड कोच नियुक्त करने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि हमें जहीर खान को सीएसके के हेड कोच के तौर पर कन्फर्म करते हुए खुशी हो रही है. जहीर का शानदार करियर रहा है. उन्हें युवा टैलेंट को निखारने में काफी मदद की है. रूपा को पूरी उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में सीएसके मजबूत होगी और आगे बढ़ेगी. बता दें कि जहीर ने 100 आईपीएल मैच में 102 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
भारत के लिए शानदार प्रदर्शन
जहीर ने भारत के लिए 92 टेस्ट मैच में 311 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. उन्होंने 32.94 की औसत से गेंदबाजी की है. वहीं, 200 वनडे मैच खेलते हुए जहीर ने 282 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 17 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 17 विकेट चटकाए हैं. भारत के लिए उन्होंने आखिरी बार साल 2014 में प्रतिनिधित्व किया.
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
40 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines