Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम से दूर चल रहे युजवेंद्र चहल इन दिनों काउंटी क्रिकेट में भाग ले रहे हैं. उन्होंने डरहम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और 9 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. हालांकि उनकी टीम 50 रनों पर ढेर हो गई. लेकिन चहल के प्रदर्शन ने महफिल लूटी. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खटखटाया है. हालांकि चहल के शानदार प्रदर्शन के बाद भी उनकी टीम जीत नहीं पाई.
चहल ने किया शानदार प्रदर्शन
नॉर्थम्पटनशायर की ओर से पहली पारी में चहल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 15.2 ओवर में 36 खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने बेन स्टोक्स को भी क्लीन बोल्ड किया था.
इसके बाद चहल ने दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट हॉल लिया. उन्होंने दूसरी पारी में भी नॉर्थम्पटनशायर की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 26.5 ओवर में 84 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को विकेट लिया. उन्होंने इस तरह मैच में 9 विकेट लिए. चहल के शानदार प्रदर्शन ने अब महफिल लूट ली है. उन्होंने टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा भी खटखटाया है. चहल लगातार भारतीय टीम से नजरअंदाज हो रहे हैं.
नॉर्थम्पटनशायर को मिली हार
डरहम ने पहली पारी में 56.2 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए हैं. डरहम की ओर से पहली पारी में डेविड बेडिंगहैम ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 91 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. जवाब में नॉर्थम्पटनशायर ने 88 ओवर में 263 रन बनाए. जेम्स सेल्स ने 135 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली. उन्होंने पहली पारी में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. इसके बाद डरहम ने 84.5 ओवर में 261 रन बनाए, जिसके जवाब में नॉर्थम्पटनशायर ने खराब प्रदर्शन किया. टीम 22.2 ओवर में 50 रनों पर सिमट गई. डरहम ने 153 रनों से मुकाबला जीत लिया.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका के बाद मानव सुथार ने अब इंग्लैंड में कर दिया बड़ा कमाल, शानदार प्रदर्शन से टीम को दिलाई जीत
चहल ने भारत के लिए साल 2023 में खेला
चहल ने भारत के लिए अब तक 72 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने 121 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 80 टी-20 मैच में उन्होंने 96 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2023 में खेला था. इसके बाद से वह लगातार नजरअंदाज हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: पहले T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
भारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
16 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
56 mins agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
1 hr agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines