Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल फिलहाल भारतीय टीम से दूर हैं. उनकी वापसी का रास्ता भी नजर नहीं आ रहा है. चहल आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं. चहल फिलहाल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं. इससे पहले उन्होंने आरसीबी के लिए कई सालों तक खेला है. इसके अलावा वह मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा है. हाल ही में अपनी बातचीत के दौरान चहल ने अपनी जिंदगी की खौफनाक रात का जिक्र किया है. उन्हें नशे में धुत एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 15वीं मंजिल से उटका लटका दिया था. चहल का बयान काफी चर्चा में है.
आरसीबी की पार्टी में नशे में धुत था ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
युजवेंद्र चहल ने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी की एक खौफनाक घटना का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि यह घटना आईपीएल के दौरान बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से आयोजित एक पार्टी में हुई थी. उस समय चहल मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे. पार्टी में ऑस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी काफी नशे में था. चहल के मुताबिक, उस खिलाड़ी का शरीर काफी मजबूत और गठीला था. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स या जेम्स फ्रैंकलिन नहीं, बल्कि कोई दूसरा विदेशी खिलाड़ी था.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: चिन्नास्वामी का रिकॉर्ड देख बढ़ गई हैं श्रेयस अय्यर की मुश्किलें, वेस्टइंडीज के पास बड़ा मौका
जब होटल की 15वीं मंजिल से उल्टा लटका दिया गया
उस रात का जिक्र करते हुए चहल ने बताया कि पार्टी के दौरान उस खिलाड़ी ने उन्हें अपने पास बुलाया और अचानक उठाकर हवा में लटका दिया. शुरुआत में चहल को लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन अगले ही पल उसने उन्हें होटल की बालकनी से बाहर की तरफ उल्टा लटका दिया. चहल ने बताया कि उस वक्त अपनी जान बचाने के लिए वह खिलाड़ी के गले से कसकर चिपके हुए थे. स्थिति इतनी खतरनाक थी कि उनकी जान पर बन आई थी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार की हुई एंट्री
ऐसा लगा, जैसे मुझे दूसरा जन्म मिला हो-चहल
चहल के मुताबिक, जब वहां मौजूद लोगों और खिलाड़ियों को एहसास हुआ कि मामला गंभीर हो गया है, तो वे तुरंत मदद के लिए दौड़े. उन्होंने किसी तरह चहल को ऊपर खींचकर सुरक्षित बचाया. इस घटना को याद करते हुए चहल ने बताया कि वह पल बेहद डरावना था और उन्हें ऐसा महसूस हुआ, मानो उन्हें दूसरा जन्म मिला हो. होटल की बालकनी करीब 15वीं या 16वीं मंजिल पर थी. इतनी ऊंचाई से नीचे देखना ही किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी था.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
3 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स
6 mins ago30 की उम्र में स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने लिया संन्यास
27 mins agoवैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व भारतीय कोच का बड़ा बयान
48 mins agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
49 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल
50 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान आगे
1 hr agoबेंगलुरु मैच में इतिहास रच सकती है भारत और वेस्टइंडीज की टीम
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI के बीच निर्णायक टी20 मुकाबला? जानें यहां
1 hr agoIND vs WI: चिन्नास्वामी का रिकॉर्ड देख बढ़ गई हैं श्रेयस अय्यर की मुश्किलें
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines