Yuzvendra Chahal Dhanshree: टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक हो चुका है. हालांकि, सोशल मीडिया पर धनश्री का एक वीडियो हाल ही में काफी वायरल हो रहा था. इस वीडियो में धनश्री ने चहल पर शादी के सिर्फ 2 महीने बाद ही चीटिंग करने का आरोप लगाया था. इसके बाद से हर कोई इस आरोप को लेकर चहल के बयान का इतंजार कर रहा था. आखिरकार चहल ने अपने ऊपर लग रहे हर तरफ के आरोपों पर पहली बार चुप्पी तोड़ दी है. भारतीय स्पिन गेंदबाज का कहना है कि वह स्पोर्ट्स पर्सन हैं और वह चीटिंग नहीं करते हैं.
चहल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
युजवेंद्र चहल ने हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत करते हुए कहा, “हमारी शादी 4.5 साल की थी. अगर दो महीने में धोखा हुआ होता, तो कौन यह रिश्ता चला पाता? मैं पहले भी बोल चुका हूं कि मैं पास्ट से निकल चुका हूं. हालांकि, अभी भी कई लोग उसी चीज को पकड़कर बैठे हुए हैं. अभी भी उनका घर मेरे नाम से चल रहा है. वह यह सब करना जारी रखेंगे. मैं बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं और ना ही मुझे इस बात से कोई फर्क पड़ रहा है.”
ये भी पढ़ें: Mohammed Shami का अब नहीं होगा टीम इंडिया में कमबैक? ‘लाला’ को लेकर आकाश चोपड़ा कह गए बड़ी बात
उन्होंने आगे कहा, “मैं इस चैप्टर को भूला चुका हूं. कोई कुछ भी कह देता है और सोशल मीडिया पर चल जाता है. 100 बातें चलती हैं, लेकिन सच एक ही है. जो लोग मेरे लिए मैटर करते हैं उन्हें सारी बात अच्छे से पता है. मेरे लिए यह चैप्टर बंद हो चुका है. मैं इस बारे में दोबारा बात नहीं करना चाहता हूं. मैं अपनी लाइफ और गेम पर फोकस करना चाहता हूं.”
ये भी पढ़ें: सोनी लिव को कहिए बाय-बाय! यहां पर फ्री में देख पाएंगे IND vs WI के दूसरे टेस्ट मैच की LIVE स्ट्रीमिंग
लंबे समय से बाहर चल रहे हैं चहल
युजवेंद्र चहल लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. चहल ने टीम इंडिया की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इस मैच के बाद से चहल की भारत की ना तो वनडे और ना ही टी-20 टीम में वापसी हो सकी है. चहल ने भारत की ओर से अब तक कुल 72 वनडे मैच खेले हैं और 121 विकेट अपने नाम किए हैं.
इस दौरान उन्होंने एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा दो बार करके दिखाया है. वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में चहल 80 मैचों में मैदान पर उतरे हैं और उनकी झोली में 96 विकेट आए हैं. आईपीएल 2025 में चहल पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखाई दिए थे. उन्होंने 14 मैचों में कुल 16 विकेट अपने नाम किए थे.
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines