Yuzvendra Chahal Team India Selection: भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से टीम में जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। उन्हें पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए नहीं चुना गया। ऐसी खबरें थीं कि कुलदीप को वनडे फॉर्मेट में जगह मिलेगी और चहल को टी20 में, लेकिन वर्ल्ड कप के बाद जब मिशन टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू हुआ तो भी वह उसमें शामिल नहीं थे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वह चुने गए लेकिन उन्हें तीनों मैचों में मौका नहीं मिला।
क्यों बाहर हुए युजवेंद्र चहल?
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भी उन्हें टी20 स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। यानी यह तो साफ है कि वह फिलहाल 1 जून से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्टर्स के प्लान का हिस्सा नहीं हैं। मगर अभी आईपीएल 2024 होना है। अगर इस टूर्नामेंट में चहल कुछ एक्सट्रा ऑर्डिनरी करते हैं तो उनकी वापसी हो सकती है। यानी उन्हें मौके का इंतजार करना होगा। ऐसी ही कुछ सलाह पूर्व क्रिकेटर इमरान ताहिर ने भी उन्हें दी है। इमरान ताहिर ने यह भी कहा कि चहल ने खराब प्रदर्शन नहीं किया लेकिन कुलदीप यादव का अच्छा प्रदर्शन उनको जगह नहीं मिलने का मुख्य कारण है।
इमरान ताहिर का पूरा बयान
इमरान ताहिर ने पीटीआई से बात करते हुए कहा,’मुझे नहीं लगता कि चहल अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे। मेरे हिसाब से वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे। उन्हें इसलिए बाहर भी नहीं किया गया बल्कि वह कुलदीप यादव के अच्छे प्रदर्शन के कारण बाहर हुए। कुलदीप ने जडेजा के साथ अच्छा किया और भारत को सही बैलेंस मिल गया। चहल को अब नई शुरुआत करनी होगी। कुलदीप ने मौके को दोनों हाथों से पकड़ लिया है और चहल को अब अपनी बारी का इंतजार करना होगा। वह अच्छे गेंदबाज हैं और मुझे भरोसा है कि जरूर वापसी करेंगे।’
चहल और कुलदीप के आंकड़ों पर नजर
कुलदीप यादव ने 2017 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और आज वह तीनों फॉर्मेट के प्लेयर हैं। वहीं युजवेंद्र चहल ने 2016 में इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी और अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। कुलदीप यादव ने भारत के लिए 8 टेस्ट में 34, 103 वनडे में 168 और 34 टी20 इंटरनेशनल में 58 विकेट झटके हैं। वहीं युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए 72 वनडे में 121 विकेट और 80 टी20 इंटरनेशनल में 96 विकेट झटके हैं। चहल टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मगर अब कुलदीप के हालिया प्रदर्शन के आगे वह जगह बना पाएंगे या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: शुभमन गिल के लिए खतरा बना अपना ही साथी खिलाड़ी, टेस्ट के बाद टी20 में भी छीन ली पोजीशन
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले दिनेश कार्तिक की एंट्री! इंग्लैंड की टीम में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines