Yuzvendra Chahal: काउंटी चैंपियनशिप के मुकाबले शुरू हो गए हैं. 2 सितंबर से डरहम और नॉर्थहैम्पटनशायर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में डरहम की ओर से बेन स्टोक्स भी खेल रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. अब स्टोक्स घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं. लेकिन नॉर्थहैम्पटनशायर के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल के आगे स्टोक्स टिक नहीं पाए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए.
स्टोक्स हुए क्लीन बोल्ड
नॉर्थहैम्पटनशायर की ओर से चहल 47वां ओवर कर रहे थे. उन्होंने तीसरी गेंद हवा में डाली और क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे बेन स्टोक्स ने गेंद को फ्रंट फुट पर खेलने का प्रयास किया. इसके बाद चहल की गेंद काफी घूम गई और स्टोक्स क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए. चहल की गेंद को स्टोक्स अच्छे से समझ नहीं पाए और वह आउट होकर पवेलियन लौट गए. चहल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल भी हो रहा है.
चहल ने किया शानदार प्रदर्शन
पहली पारी में नॉर्थहैम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए चहल ने कमाल कर दिया. उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और डरहम के बल्लेबाजों को भी खूब परेशान किया. उन्होंने 15.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने 2.34 की इकोनॉमी रेट के साथ केवल 36 रन खर्च किए. चहल ने पिछले सीजन में भी खेली गई काउंटी चैंपियनशिप में भाग लिया था और शानदार प्रदर्शन भी किया था.
मैच पर एक नजर
डरहम ने पहली पारी में 56.2 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए हैं. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन डेविड बेडिंगहैम ने बनाए थे. उन्होंने 91 गेदों में 81 रनों की पारी खेली, जबकि मयंक अग्रवाल ने 36 रनों का योगदान दिया. वह टीम की ओर से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी रहे.
जिसके जवाब में नॉर्थहैम्पटनशायर 37.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना चुकी है. सैफ जैब 60 गेंदों में 43 और जेम्स सेल्स 60 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं. नॉर्थहैम्पटनशायर की टीम 81 रनों से पीछे है.
3 साल से दूर हैं चहल
भारतीय टीम से चहल 3 सालों से दूर चल रहे हैं. उन्होंने आखिरी मैच टीम इंडिया के लिए अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. अब तक उन्होंने 72 वनडे मैच में 121 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. इसके अलावा 80 टी-20 मैच में चहल ने 96 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. उन्हें भारतीय टीम में वापसी का अब इंतजार है.
संबंधित खबरें
भारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
16 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
56 mins agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
1 hr agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines