World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को जगह नहीं मिली है। टीम इंडिया से ड्रॉप किए जाने के बाद अब युजी चहल विदेश यानी इंग्लैंड में अपनी फिरकी का जादू दिखाएंगे। उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया है। वह इंग्लैंड में केंट काउंटी क्लब के लिए खेलेंगे। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी।
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विश्व कप के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने जाने के बाद चहल ने काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया है। खास बात ये है कि चहल को बीसीसीआई की तरफ से एनओसी (NOC) यानी नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट भी मिल गया है। अब केंट काउंटी क्लब जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर सकता है। एनओसी के तहत जब भी टीम इंडिया को चहल की जरूरत होगी तब चहल भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।
चहल बोले- वापसी के लिए तैयारी में जुटा
युजवेंद्र चहल ने टीओआई से बातचीत में कहा स्वभाविक रूप से टीम इंडिया के लिए किसी भी चयन से चूका निराशानजक है। एक क्रिकेटर के रूप में यह हमें स्वीकार करना चाहिए कि कुछ चीजें हमेशा हमारे अनुरूप नहीं होती हैं। मुझे अपना 100 प्रतिशत प्रयास जारी रखना चाहिए। उम्मीद है कि प्रदर्शन भारत के लिए फिर से सिलेक्ट होने में हेल्प करेगा।
एशिया कप और वनडे विश्व कप में नहीं मिली जगह
युजवेंद्र चहल को एशिया कप और वनडे विश्व कप के लिए जगह नहीं मिली है। उनकी जगह बतौर स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को प्राथमिकता दी गई है। एशिया कप और वनडे विश्व कप में चहल के अलावा सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी जगह नहीं मिली है। चयनकर्ताओं के इस फैसले से फैंस हैरान हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि चहल ने साल 2023 में सिर्फ 2 वनडे मैच ही खेले हैं।
युजवेंद्र चहल का क्रिकेट करियर
बाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल शानदार गेंदबाज हैं। इस खिलाड़ी ने कई मौकों पर अपने दम पर मैच का रुख पलटा है। वह टीम इंडिया के लिए अब तक 72 वनडे और 80 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने वनडे में 27.13 की शानदार औसत से 121 विकेट चटकाए हैं, जबकि टी20 में उनके नाम 25.09 की औसत से 96 विकेट हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines