नई दिल्ली: टीम इंडिया और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया है। गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चहल एक विकेट चटकाते ही आईपीएल के नंबर-1 गेंदबाज बन गए। उन्होंने वेस्ट इंडीज के दिग्गज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 161 मैचों में 183 विकेट चटकाए थे। चहल एक विकेट लेते ही 184 विकेटों के साथ उनसे ऊपर आकर शीर्ष गेंदबाज बन गए। उन्होंने ये विकेट 143 मैचों में निकाले हैं।
नितीश राणा का विकेट चटकाते ही रचा इतिहास
आईपीएल के इतिहास के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक स्पिन के जादूगर चहल ने IPL 2023 के 56वें मैच के दौरान ये कीर्तिमान स्थापित किया। चहल ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। केकेआर के खिलाफ चल रहे मैच में चहल ने केकेआर के कप्तान नितीश राणा को आउट कर ब्रावो को पछाड़ दिया। चहल ने 21.59 की औसत और 7.66 की इकोनॉमी से ये विकेट निकाले हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट
184 – युजवेंद्र चहल
183 – ड्वेन ब्रावो
174 – पीयूष चावला
172 – अमित मिश्रा
171 – रविचंद्रन अश्विन
चहल की शानदार गेंदबाजी
चहल ने न सिर्फ इस मैच में नंबर-1 का ताज पहना, बल्कि शानदार गेंदबाजी कर महफिल लूट ली। उन्होंने 4 ओवर में महज 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। चहल ने वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर के विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत धीमी रही। पावरप्ले में ही उसके दो विकेट आउट हो गए। ट्रेंट बोल्ट ने ओपनर जेसन रॉय को 10 और रहमानुल्लाह गुरबाज को 18 रन पर आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान नितीश राणा 22 रन बनाकर आउट हो गए।
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
7 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines