हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर युवराज सिंह ने दी चेतावनी, भारतीय टीम मैनेजमेंट को मिली अहम सलाह

वर्ल्ड कप 2027 को लेकर युवराज सिंह ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने बताया है कि आगामी वर्ल्ड कप 2027 को लेकर भारतीय मैनेजमेंट को क्या करना चाहिए. युवी ने अहम सलाह दी है.

विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली/ Image Source: AI

Yuvraj Singh: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर सभी देश तैयारियों में जुट गए हैं. आईसीसी ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर आगामी मेगा इवेंट की मेजबानी करेंगे. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. वर्ल्ड कप से पहले युवराज सिंह ने भारतीय मैनेजमेंट को चेतावनी दी है. उन्होंने बताया है कि अब ज्यादा बदलाव टीम में नहीं करने चाहिए.

युवराज सिंह ने चेताया

क्रिकइंफो से अपनी बातचीत में युवराज सिंह ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को खास सलाह दी है. उनका मानना है कि भारत को 16 से 20 खिलाड़ियों के एक मुख्य समूह पर सहमति बना लेनी चाहिए और विश्व कप से पहले उपलब्ध सीमित संख्या में वनडे मैचों में उन्हें नियमित मौके दिए जाने चाहिए. युवी का मानना है कि इन दिनों टी-20 क्रिकेट ज्यादा हो रहा है और वनडे मैचों की संख्या लगातार घटती जा रही है.

युवी ने कहा कि भारतीय टीम जब भी विश्व कप में हारी है, तब टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही बड़े बदलाव किए गए हैं. ऐसे में युवी का मानना है कि हम उस टीम पर कायम रहे, जिसपर उन्हें भरोसा है. युवी ने कहा कि उन खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताए, जिससे लगता है कि ये खिलाड़ी हमें वर्ल्ड कप 2027 जिता देंगे. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीता. इसके पीछे की वजह टीम में स्थिरता थी.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 का किया जिक्र

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था और बिना एक भी मुकाबला गंवाए फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीत लिया था. युवी ने आगे कहा “पिछले दो टी20 विश्व कप में भी हमने यही किया है. हमने विश्व कप 2023 का फाइनल भी खेला था. इसलिए हमने सफेद गेंद क्रिकेट में काफी निरंतरता दिखाई है. और उन्हें भी यही करने की जरूरत है, पहले सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के बारे में सोचना और फिर आखिरी दो नॉकआउट मैच खेलने के बारे में. मुझे लगता है कि अभी काफी लंबा रास्ता तय करना है. ध्यान एक ऐसी टीम तैयार करने पर होना चाहिए जो एकजुट हो और किसी भी परिस्थिति में लड़ने के लिए तैयार रहे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola